फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police on high alert begins thorough checking of vehicles parked at parking lots

हाई अलर्ट पर दिल्ली: पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर पुलिस की नजर, नंबर से पहुंच रही घर: आप न करें ये गलती

Sun, 16 Nov 2025 06:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 06:18 PM IST
सार

नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि धमाके में कार के इस्तेमाल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कार संबंधी बम ब्लास्ट ने पूरी राजधानी को दहशत में डाल दिया है। इसी वजह से अब किसी भी वाहन को बिना जांच के खड़ा रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 

विज्ञापन
Delhi Police on high alert begins thorough checking of vehicles parked at parking lots
दिल्ली पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करते हुए पुलिस अब राजधानी में खड़ी हर संदिग्ध गाड़ी की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस टीम पार्किंग स्थलों, बाजारों, मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में खड़ी कारों के नंबर निकालकर उनके मालिकों से सीधे संपर्क कर रही है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि धमाके में कार के इस्तेमाल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कार संबंधी बम ब्लास्ट ने पूरी राजधानी को दहशत में डाल दिया है। इसी वजह से अब किसी भी वाहन को बिना जांच के खड़ा रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस टीमें मौके पर जाकर वाहनों की पहचान करती हैं और उसके मालिक से संपर्क कर पूछती हैं कि गाड़ी कितने समय से खड़ी है और किस वजह से खड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजार, मेट्रो स्टेशन, ऑफिस कॉम्प्लेक्स और सरकारी भवनों के आसपास खड़ी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में लोग गाड़ियां घंटों तक बिना किसी सूचना के सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ देते हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है।

विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान उन वाहनों को प्राथमिकता दे रही है जिनके नंबर पुराने हैं, लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े हैं, या जिनके मालिकों के संपर्क विवरण तुरंत नहीं मिलते। इसके अलावा, स्थानीय थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र की पार्किंगों का डेटा अपडेट रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ी करें, अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वाहन न छोड़ें और जांच में पुलिस का सहयोग करें। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह सख्ती शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed