फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police issues notice to accused of threatening Premanand Maharaj

Delhi NCR News: प्रेमानंद महाराज को धमकी देने के आरोपी को दिल्ली पुलिस का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने प्रेमानंद महाराज को कथित धमकी मामले में मध्य प्रदेश निवासी सुनील सिंह को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई तीस हजारी कोर्ट द्वारा पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगे जाने के बाद की गई।
विज्ञापन

सब्जी मंडी थाने के जांच अधिकारी ने सुनील सिंह को नोटिस जारी कर 8 अक्तूबर तक जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता एडवोकेट परीक्षित शर्मा ने बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत तीन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 1 अगस्त को फेसबुक पर एक पोस्ट में शत्रुघ्न सिंह ने प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी थी, जबकि दुर्योधन सिंह ने उनके चरित्र पर टिप्पणी कर छवि धूमिल की थी। एक अन्य व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने अदालत का रुख किया, जिसके बाद अदालत ने 29 अगस्त को दिल्ली पुलिस से एटीआर तलब किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed