फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police files criminal cases against 21 aap mla

दिल्ली के 21 विधायकों को हो सकती है जेल

Wed, 17 Jun 2015 07:20 PM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
delhi police files criminal cases against 21 aap mla

दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी को घेरने की तैयारी में है। एक समाचार चैनल के अनुसार दिल्ली पुलिस के पास आप के 21 विधायकों के खिलाफ 24 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। इनमें से ज्यादातर मामलो में दिल्ली पुलिस जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करने वाली है।

विज्ञापन


यहां बड़ी बात तो ये है कि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ छह आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है और दो मामलों में उसकी जांच कर रही है। केजरीवाल पर एक आपराधिक मामले में चार अगस्त को आरोप तय होने की सुनवाई होने को है।
विज्ञापन


उनके विधायकों पर धोखाधड़ी, चोरी, औरत की बेइज्जती करने के इरादे से हमला करना, सरकारी नौकर पर हमला करना और सशस्त्त्र बल को भड़काने की कोशिश करने जैसे संगीन अपराध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने निकाला है आप का चिट्ठा

delhi police files criminal cases against 21 aap mla

दिल्ली में केजरीवाल सरकार को बने चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं और इस दौरान उनके विधायकों पर आरोप भी लगते रहे हैं। इसके बाद जब दिल्ली पुलिस ने इन विधायकों के सारा चिट्ठा निकाला तो पता चला कि कई विधायकों के खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और इनमें संगीन अपराधों की लंबी फेहरिस्त भी शामिल है।

इसके अलावा करोलबाग के विधायक विशेष रवि के मामले में शुरूआती जांच चल रही है। संगीन अपराधों की फेहरिस्त में सबसे बड़ा नाम कोंडली के विधायक मनोज कुमार का है।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मनोज कुमार पर धोखाधड़ी और सशस्त्र सेना से संबंधित अपराध के जो मुकदमे दर्ज है उनमें उसे दस साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

सबसे बड़ी मुसीबत है कोंडली और मॉडल टाउन के विधायक पर

delhi police files criminal cases against 21 aap mla

इन सभी आरोपों के अलावा केजरीवाल के विधायकों पर औरत की बेइज्जती करने के इरादे से हमला करने की धाराओं के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें भी कोंडली के विधायक मनोज कुमार और मॉडल टाऊन के विधायक अखिलेश त्रिपाठी का नाम शामिल है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सुषमा सिंह नाम की महिला ने शिकायत की थी कि जब वो पार्टी मेंबर की मीटिंग ले रही थी तभी त्रिपाठी ने कमरा बंद कर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

इसी तरह की शिकायत मनोज कुमार के खिलाफ हुई कि दुलारी देवी नाम की महिला जब उनके पास पानी संबंधी शिकायत लेकर गई तो उसके साथ भी दुव्यवहार किया गया।

केजरीवाल जाएंगे जेल या मिलेगी बेल

delhi police files criminal cases against 21 aap mla

यह काफी दिलचस्प है कि दिल्ली पुलिस अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ छह मामलों में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है और इनमें से एक मामले में चार अगस्त को पटियाला हाऊस कोर्ट में आरोप तय होने पर सुनवाई भी होनी है इसके अलावा उनके खिलाफ दो मामलों में पुलिस की जांच अभी भी जारी है।

कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ जिन धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है उनमें दो धाराएं गैरजमानती है और ऐसे में यह कोर्ट के ऊपर होगा कि वह केजरीवाल को जेल दे या बेल?

आम आदमी पार्टी तर्क कुछ भी दे लेकिन सच्चाई यही है कि दिल्ली पुलिस आने वाले समय में इन विधायकों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल करने जा रही है और जो केजरीवाल और उनकी सरकार दोनों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed