Illegal Bangladeshis: राजधानी में पकड़ी गईं छह बांग्लादेशी महिलाएं, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में रह रहे छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में पूर्वी जिला पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के शहर में रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडावली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक महिला को पकड़ा, जिससे पूछताछ के बाद पहाड़गंज इलाके से पांच अन्य महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की सहायता से महिलाओं के खिलाफ निर्वासन की कार्रवाई शुरू की गई है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराकर बसाने वाले गिरोह का खुलासा
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश कराकर उनको बसाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में गैंग लीडर समेत 6 बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, इनके रहने, नौकरी लगवाने वाले तमाम इंतजाम करवाने वाले 5 भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह पश्चिम बंगाल और मेघालय समेत देश की दूसरी सीमाओं से बांग्लादेशी नागरिकों को अपने एजेंट के जरिए भारत की सीमा में प्रवेश करवाते थे।
इसके बाद उनको दिल्ली के अलावा देश के दूसरे शहरों में भेजकर फर्जी कागजातों के आधार पर इनके आधार समेत दूसरे दस्तावेज तैयार करवा देते थे। इसके बाद यह लोग बड़ी आसानी से भारत में रहते थे। यहां यह लोग छोटे-मोटे काम करते थे। गिरोह इनको काम दिलवाने में मदद करने के अलावा भारत की सरकारी योजनाओं की सब्सिडी भी दिलवाने में मदद करते थे। पुलिस ने गिरोह सरगना चांद मियां (18) की निशानदेही पर 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनको एफआरआरओ की मदद से डिपोर्ट किया है। इसके अलावा गिरोह की निशानदेही पर चेन्नई से दो अलग-अलग ममलों में 33 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि 12 मार्च 2025 को उनकी टीम को खबर मिली कि पहाड़ी नंबर-2, तैमूर नगर, न्यू फ्रेंड्स कालोनी में एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। पुलिस ने असलम उर्फ मासूम (25) को एरिया से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। टीम ने उसके पास से भारत का आधार कार्ड और बांग्लादेशी आईडी बरामद की। जांच में पता चला कि आरोपी सब्सिडी भी ले रहा था। पुलिस ने न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाने में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। असलम से पूछताछ के बाद पुलिस को गिरोह सरगना चांद मियां का पता चला। इसके बाद एक-एक कर पांच और बांग्लादेशी नागरिकों को दबोच लिया गया। इनसे पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली।
गिरफ्तार आरोपी
असलम उर्फ मासूम, मो. अली हुसैन, मो. मीजान, फातिमा अफरोज, रादिश मुल्ला, हरिनगर आश्रम, दिल्ली निवासी मो. अनीस, तैमूर नगर दिल्ली निवासी राजन कुमार यादव, ओल्ट जसोला गांव निवासी रहीसुद्दीन अली, फरीदाबाद निवासी शब्बीर तथा असम निवासी लुकमान अली।
पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान
फर्जी कागजातों के आधार पर बने 11 आधार कार्ड, बांग्लादेशी नागरिकता के कागजात, एक कंप्यूटर, चार हार्डडिस्क, कलर प्रिंटर, आंख और फिंगर स्कैन करने वाली मशीन, फर्जी जन्म और जाति प्रमाण पत्र, 9 मोबाइल व 19 हजार कैश और अन्य सामान।
यह भी पढ़ें: चिनाब घाटी में दहशतगर्द: 90 के दशक वाले रास्तों का कर रहे इस्तेमाल, यहां हैं पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के घर