{"_id":"2c360329881846c09e3b3a0ec5ed565f","slug":"delhi-police-detained-aap-mla-and-supportes-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन, AAP विधायक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन, AAP विधायक हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालकों के साथ समर्थन में बुधवार को हाईकोर्ट के सामने उतरे आप विधायक राजेश गर्ग को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले अदालत परिसर के सामने हंगामा कर विधायक समर्थकों को पहले पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। हालांकि देर शाम विधायक के साथ सभी समर्थकों व ई-रिक्शा चालकों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 11 बजे राजेश गर्ग अपने समर्थकों के साथ दिल्ली हाईकोर्ट के सामने ई-रिक्शा बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करके पाबंदी हटाने की मांग की। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले विधायकों संग समर्थकों को समझाकर हटाने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहने पर ई-रिक्शा चालकों को विधायक के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को लेकर तिलक मार्ग थाने पहुंची। लंबी पूछताछ के बाद शाम करीब छह बजे सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेश गर्ग ने कहा कि ई रिक्शा पर पाबंदी से लाखों लोगों को आजीविका पर संकट आ गया है। केंद्र सरकार के मंत्री ने चालकों को झूठा भरोसा दिया था। लेकिन कानून न होने से चालक आज परेशान हो रहे हैं। गर्ग ने कोर्ट से मांग की है कि वह अपने फैसले पर विचार करे और पाबंदी वापस ली जाए। इससे दिल्ली के एक लाख से अधिक ई रिक्शा चालकों को राहत मिलेगी।
दूसरी तरफ कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने कहना था कि अदालत परिसर राजनीति का अखाड़ा नहीं। यहां नियम के तहत अपनी बात रखी जाती है। कोर्ट नियम के अनुसार काम करेगा।