{"_id":"626a494cae7ac80114570329","slug":"delhi-police-denies-to-provide-security-to-mcd-for-anti-encroachment-drive-in-sarita-vihar-jasola-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता विहार में आज नहीं चलेगा बुलडोजर: दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा देने में जताई असमर्थता, कहा- 10 दिन पहले दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिता विहार में आज नहीं चलेगा बुलडोजर: दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा देने में जताई असमर्थता, कहा- 10 दिन पहले दें जानकारी
Thu, 28 Apr 2022 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:08 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने निगम से ये भी कहा है कि अगली बार उसे कम से कम 10 दिन पहले इसकी जानकारी दें तो वह फोर्स का बंदोबस्त करेगी।
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दिल्ली के सरिता विहार के वार्ड नंबर 101 में गुरुवार को बुलडोजर की कार्रवाई होने वाली थी जो अब नहीं होगी। दरअसल दिल्ली पुलिस निगम को पत्र लिख बताया है कि उसके पास अभियान के लिए मांगी गई पर्याप्त फोर्स नहीं है जिसके चलते वह सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं।
दिल्ली पुलिस ने निगम से ये भी कहा है कि अगली बार उसे कम से कम 10 दिन पहले इसकी जानकारी दें तो वह फोर्स का बंदोबस्त करेगी। मालूम हो कि एसडीएमसी के मेयर मुकेश सुर्यान ने बुधवार को इन इलाकों का दौरा किया था।
एसडीएमसी ने 21 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को पत्र लिख सरिता विहार और जसोला विहार में गुरुवार यानी आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा था। इस पर सरिता विहार के एसएचओ ने निगम को बताया कि इस समय पुलिस फोर्स कानून-व्यवस्था को लेकर व्यस्त है इसलिए अभी सुरक्षा बल आपको मुहैया नहीं कराया जा सकता।