फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police denied to give security to kejriwal on punjab tour 

दिल्ली पुलिस नहीं देगी केजरीवाल को सुरक्षा, पंजाब बॉर्डर पर छोड़ देगी साथ

Thu, 08 Sep 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
delhi police denied to give security to kejriwal on punjab tour 

चुनाव प्रचार के लिए पंजाब जा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस पंजाब में सुरक्षा नहीं देगी। दिल्ली पुलिस पंजाब बॉर्डर तक मुख्यमंत्री के साथ रहेगी। इसके बाद पंजाब पुलिस उनको सुरक्षा देगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस को अपने पंजाब दौरे की पूरी जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि केजरीवाल आठ सितंबर को पंजाब दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट के विशेष पुलिस आयुक्त टी एन मोहन का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया है, ऐसा कहना गलत है। मुख्यमंत्री ट्रेन से लुधियाना जा रहे हैं और फिर पंजाब में कई जगह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में चाहते हैं जेड सिक्योरिटी

delhi police denied to give security to kejriwal on punjab tour 

उनके दो पीएसओ उनके साथ रहेंगे। पंजाब पुलिस को बता दिया गया है कि वह एस्कॉर्ट व पायलेट सुरक्षा देगी। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली पुलिस की जेड सिक्योरिटी को पंजाब में चाहते हैं।

नियमों के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता। अगर वह सड़क मार्ग से जाते हैं तो दिल्ली पुलिस की एस्कॉर्ट व पायलेट पंजाब बॉर्डर तक जाएंगे। पंजाब में सिक्योरिटी की जिम्मेदारी वहां की पुलिस की होती है।

पुलिस आयुक्त ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपने पांच दिन के पंजाब कार्यक्रम के बारे में दिल्ली पुलिस को नहीं बताया है। ये भी नहीं बताया है कि वह दिल्ली कब वापस आएंगे। दिल्ली पुलिस उनके जवाब का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed