फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police crime branch files 12 charge sheets against 541 foreign nationals in connection with Tablighi Jamaat

तब्लीगी जमात मामला: 541 विदेशियों के खिलाफ 12 चार्जशीट दाखिल, 25 जून को होगी सुनवाई

Thu, 28 May 2020 04:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi police crime branch files 12 charge sheets against 541 foreign nationals in connection with Tablighi Jamaat
तबलीगी जमात - फोटो : PTI

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तब्लीगी जमात से जुड़े विदेशियों के खिलाफ गुरुवार को एक बार फिर 12 चार्जशीट दाखिल की। आज 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 12 चार्जशीट दाखिल की गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख निर्धारित की है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बुधवार को 14 देशों के 294 नागरिकों के खिलाफ जिला अदालत में 15 आरोप पत्र दायर किए गए थे। पुलिस ने मंगलवार को 20 देशों के 82 जमातियों के खिलाफ 20 आरोप पत्र दायर किए थे। इस तरह अब तक 376 जमातियों के खिलाफ 35 आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी साएमा जमील के समक्ष पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोप पत्र दाखिल किए थे। इन आरोप पत्रों में पुलिस ने तब्लीगी जमातियों के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन, सरकारी आदेशों के उल्लंघन, महामारी रोकथाम अधिनियम और निषेधाज्ञा तोड़ने संबंधी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 294 विदेशी जमातियों में मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और अफ्रीका समेत अन्य देशों के हैं। इन आरोप पत्रों पर कोर्ट 17 जून को संज्ञान लेगी। 


वहीं मंगलवार को 82 तबलीगी जमातियों के खिलाफ 15,449 पेज के 20 आरोपपत्र दायर किए गए थे। इन 82 जमातियों में से 14 जमाती फिजी से, 10 सऊदी अरब से, 8 अल्जीरिया से, 7 ब्राजील से, 7 चीन से, 6 सूडान से, 6 फिलिपिन्स से, 5 अमरीका से, 4 अफगानिस्तान से, 2 ऑस्ट्रेलिया से, 2 कजाखिस्तान से, 2 मोरक्को, 2 लंदन से और यूक्रेन, मिस्र, रूस, बेल्जियम, जॉर्डन, फ्रांस और ट्यूनिशिया से एक-एक जमाती शामिल हैं। मंगलवार को दाखिल आरोप पत्रों पर अदालत 12 जून को संज्ञान लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed