फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police crime branch caught NCERT copying gang

50 लाख की एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद, एक धरा

Mon, 18 Mar 2019 10:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police crime branch caught NCERT copying gang
good work by delhi police

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनसीईआरटी की विजिलेंस टीम के साथ मिलकर एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने एक आरोपी को धर-दबोचा है। जिसकी पहचान अभिषेक चौधरी उर्फ गोल्डी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से 50 लाख से अधिक की नकली किताबें बरामद की हैं। आरोपी नकली किताबों पर मोटा मुनाफा कमाता था। इसके पास से किताबों पर लगने वाला वाटर मार्क भी बरामद किया है। आरोपी दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों में किताबों की सप्लाई करता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि पूर्वी दिल्ली में कुछ लोग एनसीईआरटी की नकली किताबें छाप रहे हैं। जांच के लिए एसीपी जसबीर सिंह व अन्य की टीम बनाई गई। जानकारी जुटाने के बाद एनसीईआरटी के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। 12 मार्च को एनसीईआरटी की विजिलेंस व प्रोडक्शन टीम ने गाजीपुर गांव में छापामारी की। डी-3, गाजीपुर गांव से पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर उसके यहां से छठीं से 12वीं कक्षा तक की हजारों किताबें बरामद की।
विज्ञापन


आरोपी ने आधुनिक ऑफसेट मशीन लगाई हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीकॉम के दौरान पढ़ाई छोड़कर अपने पिता के साथ प्रिंटिंग प्रेस में काम शुरू किया। 2017 में वह करावल नगर निवासी राहुल जैन नामक शख्स के संपर्क में आया। राहुल ने अभिषेक को एनसीईआरटी की किताबों का कवर पेज छापने के लिए दिया तो उसे एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने का पता चला। अभिषेक को राहुल ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबें हमेशा शॉर्ट रहती हैं। ऐसे में नकली किताबें छापकर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद से से आरोपी ने किताबें छापकर उनकी सप्लाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed