फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police constable allegedly cross border to jamaat returnee during lockdown probe on

दिल्ली पुलिस के हवलदार पर जमातियों को बॉर्डर पार करवाने का आरोप, ये है पूरा मामला

Sat, 11 Apr 2020 06:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Apr 2020 06:19 PM IST
सार

-दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवलदार को क्वारंटीन करने के अलावा पूरे मामले की जांच के दिए आदेश, मामले की जांच जारी
-दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन विभाग में तैनात है आरोपी हवलदार, बॉर्डर पार करवाने के बाद आरोपी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की थीं इसकी फोटो
-फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद आरोपी ने लिखा कि यदि किसी जमाती को बॉर्डर पार करने में दिक्कत हो तो वह उससे कर सकता है संपर्क

विज्ञापन
Delhi police constable allegedly cross border to jamaat returnee during lockdown probe on
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI (File)

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस के एक और जवान पर जमातियों को अवैध रूप से बॉर्डर पार करवाने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन विभाग में तैनात हवलदार मोहम्मद पंकज खान ने कई जमातियों को फरीदाबाद की ओर वाला बॉर्डर पार करवाया।

विज्ञापन


बाद में बकायदा इसकी फोटो भी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की। आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यहां तक लिखा कि यदि किसी जमाती को बॉर्डर पार करना हो तो वह उससे फोन पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


भनक लगते ही मेल कर किसी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद जांच के आदेश देकर हवलदार को क्वारंटीन कर दिया गया है। इससे पूर्व दिल्ली  पुलिस मुख्यालय में तैनात एक सिपाही पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार अप्रैल को दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक मेल मिला था, उसमें हवलदार मो. पंकज खान की शिकायत की गई थी। शिकायत में सीधे-सीधे लिखा कि हवलदार ने तब्लीगी जमात के लोगों को मेवात जाने के लिए बॉर्डर पार करवाया। इसकी बकायदा फोटो भी आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की।

Trending Videos

हालांकि बाद में पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर कुछ मदरसे के बच्चों को बॉर्डर पार करवाया था। मामले का पता चलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए।

शिकायतकर्ता ने बकायदा आरोपी के फेसबुक अकाउंट का लिंक भी दिया था। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी पहले भी संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के  बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed