फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shaheen Bagh News: Coronavirus Latest News Today in Hindi Delhi Police clears the protest site

Shaheen Bagh: 100 दिनों से जारी धरना खत्म, पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई हिरासत में

Tue, 24 Mar 2020 10:04 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh News: Coronavirus Latest News Today in Hindi Delhi Police clears the protest site
शाहीन बाग- खाली कराया गया धरनास्थल - फोटो : ani

दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को पुलिस आज सुबह पुलिस ने निकलवा दिया है। इसके अलावा जाफराबाद इलाके में भी भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहीन बाग से साथ ही हौज रानी समेत आठ प्रदर्शनस्थलों को खाली कराया गया है। हालांकि बाकी जगहों से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे सभी धरनास्थल खाली हो गए हैं।

मालूम हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन से ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव चल रहा था। जनता कर्फ्यू के विरोध और समर्थन को लेकर प्रदर्शनकारी दो गुटों में बंट गए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में बवाल इस हद तक बढ़ गया था कि प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर जुते-चप्पल तक फेंके ते।

प्रदर्शनकारियों का एक गुट शुरू से ही कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदर्शन स्थगित करने के समर्थन में था, जबकि दूसरा गुट आज भी पुलिस की कार्रवाई से पहले तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी करने के पक्ष में अड़ा हुआ था। रविवार से ही वहां बवाल की आशंका थी, जिस वजह से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी।

हालांकि रविवार को एक पक्ष के लोग धरनास्थल पर सांकेतिक प्रदर्शन के लिए अपने जूते चप्पल रख कर चले गए थे। उन्होंने पोस्टर लगाकर सूचना दी थी कि उनका धरना जारी है। प्रदर्शनकारी कनिज फातिमा ने बताया था कि कोरोनावायरस महामारी की बढ़ती समस्या के कारण रविवार से वहां आने वाला कोई भी प्रदर्शनकारी सिर्फ चार घंटे ही धरनास्थल पर रहेगा, और उसके बाद वह यहां से चला जाएगा।


यह व्यवस्था रविवार से लेकर कोरोनावायरस की समस्या समाप्त होने तक या कानून वापस होने तक जारी रहेगी। लेकिन इसके बाद दिल्ली में पूरी तरह से लॉकडाउन और फिर कर्फ्यू लग जाने के कारण धरना किसी भी रूप में चल पाना कानून के खिलाफ है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को सख्ती से कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed