फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police claims: Most boys and girls go missing from the capital in February,

दिल्ली पुलिस का दावा : राजधानी से फरवरी में गायब होते हैं सबसे ज्यादा लड़के-लड़कियां, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Mon, 20 May 2024 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 05:08 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला पुलिस ने पिछले चार महीने में अंतरराज्यीय अभियान चलाकर 126 बच्चों को ढूंढा है। इनमें कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो छह-सात साल से गायब थे और विभिन्न थानों में उनकी गुमशुदगी दर्ज थी।

विज्ञापन
Delhi Police claims: Most boys and girls go missing from the capital in February,
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा लड़के, लड़कियां गायब होते हैं। फरवरी में गायब होने का कारण वैलेंटाइन डे है। इस दिन महिला या पुरुष दोस्त से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने के बाद लड़के-लड़कियां घर छोड़कर चले जाते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला पुलिस ने पिछले चार महीने में अंतरराज्यीय अभियान चलाकर 126 बच्चों को ढूंढा है। इनमें कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो छह-सात साल से गायब थे और विभिन्न थानों में उनकी गुमशुदगी दर्ज थी। शाहदरा जिले की कमान संभालते ही पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने पीडि़त परिवारों को खुशियां लौटाने का फैसला किया।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के एएचटीयू प्रभारी सुरेन शर्मा की देखरेख में एएसआई परमानंद, हवलदार अरुण,  निर्देश, राजदीप और अन्य की पुलिस टीम ने पूरे देश में अंतरराज्यीय स्तर पर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 15 जनवरी से लेकर 15 मई तक देश भर से कुल 126 लापता बच्चों, व्यक्तियों का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि यूपी से 11, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, जम्मू कश्मीर व राजस्थान से एक-एक बच्चे को ढूंढा गया। दिल्ली से गायब हुए बाकी बच्चे दिल्ली-एनसीआर में ही मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


125 बच्चों में से 37 लड़कियां और 31 लड़के थे। शेष 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति हैं। कुल 23 बच्चे 14 साल से कम उम्र के है और 45 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार,  125 बच्चों में से 64 शाहदरा जिले से गायब हुए थे। बाकी दिल्ली के दूसरों क्षेत्रों से गायब हुए थे।

  • एएचटीयू/एसएचडी के इंस्पेक्टर सुरेन शर्मा की टीम ने 15 मई को 4 बच्चों व व्यक्तियों को बरामद किया है। इन सबको तलाश करने पर 20-20 हजार रुपये का इनाम था।

फरवरी माह में 20 लड़के लड़कियां हुए गायब
शाहदरा जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिले से जो लड़के व लड़कियां गायब हुए हैं और पिछले चार महीने में जो मिले है उनसे पूछताछ में पता लगा है कि ज्यादातर लड़के-लड़कियांं फरवरी महीने में वेलेंटाइन वाले दिन गायब होते हैं। ये झगड़ा होने पर दिल्ली या फिर घर छोड़कर जाते हैं। वर्ष 2024 में फरवरी महीने में ही 20 लड़के, लड़कियां गायब हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed