फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police caught three miscreants coming after looting before complaint

पुलिस का कारनामा: कहीं से न ही मिली तहरीर और फोन कॉल, लूट की वारदात को अंजाम देकर आ रहे तीन बदमाशों को पकड़ा

Sat, 04 Mar 2023 08:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Mar 2023 08:17 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीनों आरोपी को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सभापुर गांव निवासी फैजान, सरफराज और ऑटो चालक की पहचान शिवम के रूप में हुई।

विज्ञापन
Delhi Police caught three miscreants coming after looting before complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समयपुर बादली इलाके में लूट की शिकायत होने से पहले ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में आ गए। तलाशी के दौरान ऑटो सवार जिन तीन बदमाशों को पुलिस ने जांच के लिए पकड़ा था, वही बदमाश एक यू-ट्यूबर की गर्दन पर चाकू रखकर उनसे लूटपाट कर भाग रहे थे। थाने पहुंचे पीड़ित ने बदमाशों की पहचान कर ली। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई रकम, आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

विज्ञापन

ध्रुव मेहरा सपरिवार बुराड़ी इलाके में रहता है। वह यू-ट्यूब पर वीडियो बनाता है। उसने बताया कि बुधवार रात वह किसी काम से उत्तम नगर जा रहा था। वह मुकरबा चौक से ऑटो से समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन जाने के निकला। रास्ते में ऑटो सवार दो युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जेब में रखा पर्स, मोबाइल फोन और आधार कार्ड लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने पीड़ित को ऑटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ऑटो लेकर अलीपुर की ओर भाग गए। राहगीर से मोबाइल लेकर पीड़ित ने अपने भाई पुनीत को फोन कर बुलाया और फिर पुलिस को घटना की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित और उसके भाई को लेकर थाने पहुंची। थाने पहुंचते ही पीड़ित ने वहां लूटपाट करने वाले युवकों को देखा। उसने जांच अधिकारी को बदमाशों के बारे में बताया।

विज्ञापन

सत्यापन के लिए थाने लाए थे पुलिस कर्मी
पता चला कि पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शक होने पर ऑटो से जा रहे युवकों को रोका था और उनका सत्यापन करने के लिए थाने लेकर आए थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीनों आरोपी को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सभापुर गांव निवासी फैजान, सरफराज और ऑटो चालक की पहचान शिवम के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed