{"_id":"6569e90183edc4cc3304ef7f","slug":"delhi-police-caught-28-civilians-during-special-operation-in-november-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान: दिल्ली में बीते माह पकड़े गए 28, ठगी और नशे के कारोबार में थे लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान: दिल्ली में बीते माह पकड़े गए 28, ठगी और नशे के कारोबार में थे लिप्त
Fri, 01 Dec 2023 07:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 01 Dec 2023 07:40 PM IST
सार
अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल, वाहन चोरी निरोधक शाखा और मोहन गार्डन पुलिस ने विदेशी नागरिकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नवंबर माह में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की प्रक्रिया की है। सभी विदेशी नागरिक वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद यहां रह रहे थे। इनके पास से कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर, मोहन गार्डन सहित कई इलाकों में भारी संख्या में अफ्रीकी देश के नागरिक रहते हैं। अकसर देखा जाता है कि यहां रहने वाले ज्यादातर विदेशी नागरिक ठगी और नशे के कारोबार में लिप्त हैं। ऐसे में द्वारका जिला पुलिस इन नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इन्हें उनके देश में निर्वासित करने की प्रक्रिया करती है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवंबर माह में पुलिस ने इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 28 नागरिक पकड़े गए। सभी वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रुके हुए पाए गए। पूछताछ में सभी नागरिक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इन नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के सामने पेश किया। जहां से इन्हें निर्वासन का आदेश दिया गया। इसके बाद इन नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से राजधानी में रह रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन नागरिकों के खिलाफ द्वारका जिले की नारकोटिक्स सेल, वाहन चोरी निरोधक शाखा, मोहन गार्डन थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।