फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police busted fake international call centre in jamia nagar 8 arrested probe on

दिल्ली: 700 अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर चुके फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Mar 2022 10:31 AM IST
सार

पुलिस ने बताया है कि अब तक हुई जांच में गिरफ्तार लोगों से जब्त किए गए कंप्यूटरों से 35 लाख के लेन-देन का पता चला है।

विज्ञापन
Delhi police busted fake international call centre in jamia nagar 8 arrested probe on
फर्जी कॉल सेंटर में कार्य करते कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए जामिया नगर इलाके में चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कॉल सेंटर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि अब तक हुई जांच में गिरफ्तार लोगों से जब्त किए गए कंप्यूटरों से 35 लाख के लेन-देन का पता चला है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और अन्य जानकारी मिलते ही वह और सूचना देंगे। जानकारी है कि अब तक इस कॉल सेंटर से 700 अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जा चुकी है।
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुग्राम में भी हुआ था एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में किराए के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पुलिस के साथ मिलकर भंडाफोड़ किया। मौके से संचालक समेत 14 युवक और 10 युवतियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल सेंटर से अमेरिका और कनाडा के लोगों को डरा धमका कर वसूली व सिस्टम सपोर्ट देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये, कंप्यूटर, मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को 25 मार्च की रात को सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-2 के एम ब्लॉक की गली नंबर-11 के प्लॉट संख्या-9 में ग्राउंड फ्लोर पर उमेश यादव उर्फ ओम्मी, माणिक और एसस्ले नाम का व्यक्ति एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। ये लोग कंप्यूटर से वॉइस मेल और पॉपअप भेजकर सिस्टम सपोर्ट देने के नाम पर ठगी करते थे। इसके साथ ही खुद को कनाडा और अमेरिका की सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डरा धमकाकर वसूली करते हैं।


डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इंद्रजीत, एसीपी डीएलएफ संजीव बल्हारा ने पुलिस टीम के साथ मिलकर छापा मारा। मौके पर मौजूद कॉल सेंटर संचालक गुरुग्राम के सेक्टर-7 निवासी उमेश यादव से लाइसेंस, कंपनी का रजिस्ट्रेशन समेत अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कुछ नहीं दिखा सका। पुलिस ने संचालक समेत 14 युवक और 10 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी, रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed