{"_id":"68b66398523b902f680a1028","slug":"delhi-police-busted-an-illegal-arms-factory-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पकड़ी अवैध हथियार की फैक्टरी: भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त, तीन गिरफ्तार; यूपी से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पकड़ी अवैध हथियार की फैक्टरी: भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त, तीन गिरफ्तार; यूपी से कनेक्शन
Tue, 02 Sep 2025 08:55 AM IST
अनुज कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:55 AM IST
सार
दिल्ली के सराय रोहिल्ला पुलिस स्टेशन की टीम ने एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पिस्तौल बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया।
विज्ञापन
अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। डीसीपी उत्तरी दिल्ली राजा बंठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीम ने एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और हथियारों का एक बड़ा जखीरा, कच्चा माल सहित, जब्त किया। छापेमारी के बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 6 देसी पिस्तौल, 12 बिना स्क्रू वाली देसी पिस्तौलें और 250 से ज्यादा पिस्तौलों का कच्चा माल जब्त किया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | An illegal arms factory busted and a huge stockpile of weapons, along with raw material, seized by the team of Sarai Rohilla Police Station. Three people apprehended by the team from different areas of Uttar Pradesh, following raids. Six country-made pistols, 12… pic.twitter.com/ohQL6rgLed
— ANI (@ANI) September 2, 2025
विज्ञापन