फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrests an IAS officer of Haryana Cadre along with Gangster Shokat Pasha

हत्या की साजिश में पकड़ा गया पूर्व IAS अधिकारी

Fri, 01 May 2015 04:10 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi police arrests an IAS officer of Haryana Cadre along with Gangster Shokat Pasha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह हरियाणा कैडर के एक आईएएस अफसर समेत गैंगस्टर शौकत पाशा और दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इस गिरफ्तारी अभियान में शामिल रहे ज्वाइंट सीपी क्राइम ने बताया कि हरियाणा कैडर के आईएएस अफसर संजीव कुमार ने गिरफ्तार गैंगस्टर और दोनों शूटरों के साथ मिलकर अपने दोस्त को मारने का षडयंत्र रचा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिस व्यक्ति की मौत की साजिश आईएएस अफसर और उसके दोस्तों ने मिलकर रची थी वह दिल्ली का एक बिजनेसमैन व संजीव का मित्र है।

शिक्षक भर्ती मामले में चौटाला परिवार संग पाया गया दोषी

Delhi police arrests an IAS officer of Haryana Cadre along with Gangster Shokat Pasha

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अफसर संजीव कुमार हरियाणा कैडर के 1985 बैच का अधिकारी है। उसके साथ गैंगस्टर शौकत पाशा और शूटर तौफीक व मन्ना को ‌हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

संजीव कुमार पहले भी हरियाणा के शिक्षक भर्ती (जेबीटी घोटाला) मामले में दिल्ली कोर्ट की तरफ से दोषी पाए गए हैं। यह वही मामला है जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश सिंह चौटाला और उनका विधायक बेटा अजय चौटाला व 53 अन्य लोग तिहाड़ में सजा काट रहे हैं।

संजीव कुमार उस वक्त हरियाणा के डायरेक्टर ऑफ प्राइमरी एजुकेशन थे और अदालत ने उनके बयान को ही मानकर अपना फैसला सुनाया था। शुरूआत में इस मामले में तो संजीव विसलब्लोअर की भूमिका में थे लेकिन सीबीआई जांच के बाद वो भी शिक्षक भर्ती घोटाले में लिप्त पाए गए।

विज्ञापन

तिहाड़ में ही रचा था सारा षड्यंत्र

Delhi police arrests an IAS officer of Haryana Cadre along with Gangster Shokat Pasha

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजीव कुमार को अपने एक नजदीकी मित्र व बिजनेस पार्टनर हसन टिक्का की हत्या की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि संजीव कुमार की दिल्ली की संपत्ति की देखरेख उनकी गैरहाजिरी में न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाला उनका दोस्त हसन टिक्का ही करता था। बाद में उसने संजीव की संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया।

हसन टिक्का की हत्या का प्लान संजीव ने तिहाड़ में तभी बनाया था जब वो चौटाला पिता-पुत्र के साथ शिक्षक भर्ती मामले में सजा काट रहे थे।

विज्ञापन

चौटाला परिवार को फंसाने के लिए रची थी साजिश

Delhi police arrests an IAS officer of Haryana Cadre along with Gangster Shokat Pasha

पुलिस के अनुसार संजीव गैंगस्टर शौकत से तिहाड़ में ही मिले थे और सारी साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि इस साजिश से संजीव एक साथ कई निशाने साधना चाहते थे।

वह चाहते थे कि हसन टिक्का जिसके साथ उसका संपत्ति विवाद चल रहा है उसे रास्ते से हटा दिया जाए। साथ ही खुद को भी घायल करवा कर बेल की अवधि बढाना चाहता था।

और जो सबसे महत्वपूर्ण बात थी वो ये कि इस पूरे षड्यंत्र के लिए यानि खुद पर और अपने दोस्त पर अटैक के लिए चौटाला परिवार को इस हत्या की साजिश में फंसाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed