फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two thugs who pretended to double money

एमबीए पास ठग: करोड़ों रुपये ऐंठने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, फिल्म 'फिर हेराफेरी' की तर्ज पर पैसा दोगुना करने का देते थे झांसा

Sun, 08 May 2022 08:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 08:41 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक महीने में पैसे को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्नाटक निवासी मंजूनाथ बलन्ना और बेंगलुरू निवासी अमीन शरीफ शरीफ के रूप में हुई है। कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two thugs who pretended to double money
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सैंकड़ों लोगों से कई करोड़ रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को फिल्म फिर हेराफेरी की तर्ज पर एक महीने में पैसे को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसके बाद ये पीड़ित को पैसे नहीं लौटाते थे। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्नाटक निवासी मंजूनाथ बलन्ना(34) और बेंगलुरू निवासी अमीन शरीफ शरीफ(32) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का ये केस वर्ष 2020 में मयूर विहार थाने में दर्ज हुआ था। आरोपियों ने फर्जी निवेश योजनाओं का झांसा देकर पीड़ितों से मोटी रकम ठग ली थी। अपराध शाधा के पास से छह से ज्यादा पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन


एसआई सम्राट खाटियान को दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपनी जल्दी-जल्दी छिपने की जगह बदल रहे हैं। इसके बाद एसआई सम्राट को पता लगा कि दोनों आरोपी बेंगलुरू, कर्नाटक के एक होटल में रूके हुए हैं। इसके बाद एसीपी संतोष कुमार की देखरेख में एसआई सम्राट खाटियान, हवलदार सुधीर व सुशील की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने होटल से दोनों को एक मई को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ मयूर विहार निवासी प्रत्यक्ष राणा ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रत्यक्ष राणा ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपियों ने व्यवसाय में निवेश कराने के बदले अच्छा रिर्टन देने का वादा किया था। झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 25 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गए। इस मामले में कोर्ट ने इनको भगोड़ा घोषित कर दिया था।

आरोपी मंजूनाथ किए हुआ है एमबीए
मंजूनाथ ने बीबीएम करने के बाद गुप्ता कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बैंगलुरू कर्नाटक से एमबीए किया। डिग्री लेने के बाद आरोपी ने प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना शुरू की। वह थिरुमलेश नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आया। इससे मिलने के बाद उसने ट्रेडिंग का काम शुरू किया। उससे जानकारी लेने के बाद आरोपी ने दोस्त के साथ एक प्राइवेट फर्म खोली। उसने निवेश के नाम पर लोगों को मोटा मुनाफा देने के बहाने ठगना शुरू किया।

आरोपी अलग-अलग होटल में ठहर कर गुजार रहे थे दिन
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने एक अन्य कंपनी भी खोल ली थी। इसके बाद इसने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए एक टीम हायर कर ली। यहां लोगों को कंपनी में निवेश की गई रकम के बदले हर महीने अच्छा ब्याज मिलने का झांसा दिया जाता था। आरोपियों के खिलाफ बेंगलुरू में तीन केस दर्ज हैं। इनमें मंजूनाथ व थिरुमलेश वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया गया था, मगर ये 20 दिन में ही जेल से बाहर आ गए। आरोपी पिछले सात-आठ महीनों से अलग-अलग होटल में ठहरकर दिन गुजार रहे थे। अमीन शरीफ मंजूनाथ का कर्मचारी था। वह 12वीं पास है और उसे प्रतिमाह 25 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। वह मंजूनाथ के ऑफिस को संभालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed