{"_id":"6a29892a1cdac3d8ac0b6bed","slug":"delhi-police-arrested-two-shooters-from-the-tillu-tajpuria-gang-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140308-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने तिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने तिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी विरोधी गैंग के दो लोगों की हत्या करना चाहते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शार्पशूटर सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी जतिन (24) पुत्र पिता ओमप्रकाश और अलीपुर, दिल्ली निवासी विनय मान उर्फ बिट्टू (33) को 8 जून को गिरफ्तार किया है। दाेंनाे किसी की हत्या की साजिश रच रहे थे। विदेश से गैंग के सरगना ने वॉयस ऐप्स के जरिए इनको आदेश दिए थे। इनके पास से दो पिस्तौल, 7 कारतूस और विदेश में बैठे गैंग हैंडलर्स से बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार को भी रोका है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि जितेंद्र मान उर्फ गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच 2014 से हिंसक दुश्मनी रही है। दोनों गैंग सरगनाओं की हत्या के बाद भी इन गैंगों के सदस्य एक-दूसरे को निशाना बनाते रहे।