फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two illegal arms smugglers who came to supply weapons

Delhi: राजधानी में चुनावों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी गई, दो गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 20 पिस्टल बरामद

Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
सार

गिरफ्तार तस्करों रहीम उर्फ बेटी व विशाल सोलव उर्फ अतुल से 20 अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। अभियुक्त रहीम उर्फ बेटी पूर्व में पांच से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two illegal arms smugglers who came to supply weapons
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में लोकसभा चुनावों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी गई है। स्पेशल सेल ने दिल्ली हथियार सप्लाई करने आए दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों रहीम उर्फ बेटी व विशाल सोलव उर्फ अतुल से 20 अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। अभियुक्त रहीम उर्फ बेटी पूर्व में पांच से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त है। उसके कब्जे से हथियारों की तस्करी में इंस्तेमाल किए जाने वाला मोबाइल भी बरामद किया गया है। ये अवैध हथियार मध्यप्रदेश से लाकर दिल्ली, एनसीआर, यूपी व हरियाणा में गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले 10 सालों में 10 हजार से ज्यादा अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल (एनआर एवं एसटीएफ)के पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को 14 मार्च को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के दो प्रमुख सदस्य बैतूल, मध्य प्रदेश निवासी रहीम और अमरावती, महाराष्ट्र निवासी विशाल बुराड़ी चौक, आउटर रिंग रोड के पास आएंगे। आरोपी बैतूल, एमपी निवासी शेख आजम उर्फ अज्जू उर्फ रावण से अवैध हथियार खरीदने के बाद शाहदरा निवासी आसिफ को हथियार की बड़ी खेप पहुंचाने आएंगे। एसीपी राहुल कुमार सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक और कुलदीप सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी रहीम उर्फ बेटी ने खुलासा किया कि वह 10 साल से अधिक समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह अभियुक्त विशाल सोलव उर्फ अतुल के साथ बैतूल, एमपी के शेख आजम से अवैध पिस्तौल खरीद कर दिल्ली, एमपी, यूपी, हरियाणा और और महाराष्ट्र स्थित अपराधियों को इसकी आपूर्ति करता था। आरोपी विशाल सोलव ने खुलासा किया कि रहीम उर्फ़ बेटी उसका पड़ोसी है। रहीम उसे एक खेप लाने के पांच हजार रुपये देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed