{"_id":"63e5b33151e7db03780982c1","slug":"delhi-police-arrested-two-for-firing-on-house-of-kinnar-guru-payal-five-were-accused-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: किन्नर गुरु के घर गोलियां चलाने वाले दो गिरफ्तार, आधी रात को पांच बदमाशों ने की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: किन्नर गुरु के घर गोलियां चलाने वाले दो गिरफ्तार, आधी रात को पांच बदमाशों ने की थी वारदात
Fri, 10 Feb 2023 08:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:30 AM IST
सार
इंस्पेक्टर अजय कुमार, एसआई रोहित व अन्यों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की, लेकिन सभी फरार थे। बुधवार को सूचना मिली कि रोशनआरा क्लब के पास दो आरोपी मौजूद हैं।
विज्ञापन
किन्नर गुरु के घर पर गोलियां चलाने वाले दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सब्जी मंडी इलाके में किन्नर गुरु पायल के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मानव उर्फ पाचू (19) और मोहित उर्फ शीशी मानू (19) को गिरफ्तार किया है जबकि देवा और हिमांशु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पायल ने अपने विरोधी गुट की बुलबुल पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीम जांच कर रही थी। फिलहाल, हमला किसने और क्यों करवाया था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि उन्होंने देवा के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दो फरवरी की रात को पायल अपने शिष्यों के साथ गली-विशेसर, मुकिमपुरा, सब्जी मंडी इलाके में मौजूद थी।
विज्ञापन
देर रात करीब 1:45 बजे उसके घर के बाहर स्कूटी व बाइक सवार पांच लड़कों ने कई गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर अजय कुमार, एसआई रोहित व अन्यों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की, लेकिन सभी फरार थे। बुधवार को सूचना मिली कि रोशनआरा क्लब के पास दो आरोपी मौजूद हैं।
पुलिस ने यहां से मानव व मोहित को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचा और छह कारतूस के अलावा चोरी की स्कूटी बरामद हुई। हमला बुलबुल ने करवाया या किसी और ने इसका खुलासा देवा और उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा।