फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two accused of sextortion

अजनबी लड़की से दोस्ती पड़ी महंगी: सेक्सटॉर्शन गैंग ने फर्जी फेसबुक आईडी बना करोड़ो ठगे, शर्मिंदा कर देगी करतूत

Sat, 30 Jul 2022 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 10:39 PM IST
सार

अगस्त 2021 में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके पास फेसबुक आईडी से एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। पीड़ित ने उसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की बनकर पीड़ित को वीडियो कॉल की। इस दौरान उसे अश्लील हरकत करने के लिए उकसाया। ऐसा करने पर आरोपियों ने उसकी अश्लील हरकत रिकॉर्ड कर ली।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two accused of sextortion
पुलिस की गिरफ्त में सेक्सटॉर्शन के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से दोस्ती करते हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप किसी से दोस्ती कर सेक्सटॉर्शन रैकेट के जाल में फंस जाएं। जी हां, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की वसूली करने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग के दो बदमाशों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अहमद खान और आमिर खान के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। अहमद को हाथरस के मुरसान और आमिर को अलवर के रामगढ़ से पकड़ा। गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

अगस्त 2021 में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके पास फेसबुक आईडी से एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। पीड़ित ने उसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उससे चैटिंग कर मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद लड़की बनकर पीड़ित को वीडियो कॉल की। बाद में वीडियो कॉल के दौरान पीड़ित को अश्लील हरकत करने के लिए उकसाया। ऐसा करने पर आरोपियों ने उसकी अश्लील हरकत रिकॉर्ड कर ली। बाद में खुद को यूट्यूब अधिकारी और साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को डराना शुरू किया। पीड़ित से कहा कि उसकी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि वह इससे बचना चाहता है तो उनके खातों में रुपये डाल दे। इन सबके अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से रकम वसूली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 26 अगस्त 2021 को मामला दर्ज कर जांच की, जिसके बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया, लेकिन दो मुख्य आरोपी आमिर खान और अहमद खान लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों राजस्थान के भरतपुर के नागर के भूटका स्थित अपने घर से गायब चल रहे थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

ऐसे मामलों से बचने के लिए क्या करें

  • सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजने वाले अनजान लोगों को नजरअंदाज करें।
  • यदि कोई अनजान लड़का या लड़की आपका मोबाइल नंबर मांगे तो उसे कतई न दें।
  • यदि आप किसी अनजान से चैटिंग करते भी हैं तो किसी भी सूरत में उसके कहने पर अश्लील हरकत न करें।
  • यदि आप किसी तरह इनके जाल में फंस भी जाएं तो बिना डरे सबसे पहले पुलिस को खबर दें।
  • अनजान लोगों के जरिये भेजे गए किसी भी लिंक को कतई क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed