फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested three UPSC students for cyber fraud

UPSC छात्र बने साइबर ठग: जूडो चैंपियन का खाता खोलकर आरोपियों ने की दो लाख की ठगी, ऐसे खुला राज

Wed, 26 Mar 2025 04:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Mar 2025 04:34 PM IST
सार

दिल्ली के राजेंद्र नगर से पुलिस ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छात्रों के ऊपर दो लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested three UPSC students for cyber fraud
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगी के एक मामले में जांच करते हुए पुलिस ने दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूपी बहराइच के विकास, बिहार पूर्णिया के कौशल और झारखंड के मधुसूदन उर्फ गोलू के तौर पर हुई। तीनों दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर एरिया में रहते हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि ये साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते हैं। विकास ने पूर्व जूडो खिलाड़ी बंशीलाल का खाता लेकर मधुसूदन व कौशल को दिया था। इन दोनों ने वो खाता साइबर ठगों को बेचा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

एपीके फाइल का लिंक करते ही मोबाइल हुआ हैक 
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ठगी को लेकर ये शिकायत फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी पार्ट टू के रहने वाले व्यक्ति ने दी, जिसमें बताया गया कि इनके नंबर पर पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाइल का लिंक आया। उस पर क्लिक करने के बाद इनका मोबाइल हैक हो गया। काफी प्रयास के बाद मोबाइल चला तो खाता चेक करने पर पता लगा कि खाते से दो लाख रुपये कट चुके हैं। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर अब एक आरोपी बंशीलाल को गिरफ्तार किया था। 

बंशीलाल पर पहले भी डकैती व अन्य केस दर्ज
ये जूडो के पूर्व नेशनल खिलाड़ी हैं और देहरादून में जूडो अकेडमी चलाता है। पूछताछ में पता चला कि इसी के खाते में पीएम किसान योजना के नाम पर हुई ठगी के दो लाख रुपये आए थे। बंशीलाल पर पहले भी डकैती के तीन और एनडीपीएस एक्ट का एक केस दर्ज है। आरोपी से पूछताछ के बाद अब तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed