फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested three people including main accused in the Luxor village murder case

दोस्त बना कातिल: ग्रेनो में हत्या... दिल्ली से मुख्य आरोपी समेत तीन दबोचे, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 21 Aug 2024 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 06:40 PM IST
सार

कासना के लुक्सर गांव में विनय नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया। जिसके बाद उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने मुख्य आरोपी नितिन समेत तीन आरोपियों को मजनू का टीला एरिया से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested three people including main accused in the Luxor village murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के कासना स्थित लुक्सर गांव में 17 अगस्त को युवक विनय सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन (25), शेखर (23) और आकाश उर्फ अलीजान (25) के रूप में हुई है। तीनों लुक्सर गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, आठ कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। नितिन ने खुलासा किया है कि विनय उसका बचपन का दोस्त था। आरओ प्लांट चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि नितिन ने पांच गोली मारकर विनय की हत्या कर दी।

विज्ञापन

मामले में एक आरोपी सुंदर नागर (38) को सोमवार शाम यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा है। मुख्य आरोपी समेत बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दिल्ली से गिरफ्तार तीनों आरोपी अपने वकील से मिलने जा रहे थे। सूचना के बाद इनको मजनू का टीला इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उत्तरी जिला के सिविल लाइंस थाने में इनके खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। तीनों की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को दे दी है। यूपी पुलिस को मामले में अभी एक और आरोपी की तलाश है। उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि सोमवार रात को जिले के स्पेशल स्टाफ को खबर मिली थी कि लुक्सर हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी कार में सवार होकर खैबर पास, मजनू का टीला इलाके में आने वाले हैं। फौरन इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत, एसआई मनोज तोमर व अन्यों की टीम का गठन किया गया।

जैसे ही तीनों अपनी वर्ना कार में सवार होकर पहुंचे, पुलिस की टीम ने उनको दबोच लिया। इनके पास से हथियार बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। नितिन ने बताया कि विनय उसका बचपन का दोस्त था। गांव में आरओ प्लांट चलाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी वजह से नितिन व उसके साथियों ने मिलकर विनय की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed