फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested three miscreants after encounter

Delhi: फिरौती के लिए करते थे अपहरण, तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक घायल अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Apr 2023 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 07:04 PM IST
सार

जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इससे बदमाश सचिन के सीधे पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है   

विज्ञापन
Delhi Police arrested three miscreants after encounter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को मंगलवार रात करीब एक बजे गिरफ्तार किया है। बदमाशों की गोली से दिल्ली पुलिस के एसआई हेमंत बाल-बाल बच गये। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वर्ष 2021 के फिरौती के लिए अपहरण समेत कई मामलों में इनकी तलाश कर रही थी। आरोपी राजेश बवानिया गिरोह का सदस्य हैं। पुलिस ने इनके पास से एक स्वचालित पिस्टल, दो देशी कट्टे, चार कारतूस और एक गुरुग्राम से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार इंस्पेक्टर रामपाल को सूचना मिली थी कि राजेश बवानिया गिरोह के तीन बदमाश वारदात करने के उद्देश्य से सरोजनी नगर इलाके में आएंगे। उनके पास हथियार होंगे। सूचना के बाद एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई हेमंत कुमार, एसआई इमरान, मुकेश व देवीदयाल की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने माता रानी विजय सिंधिया रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने गोली चला दी। एक गोली एसआई हेमंत को लगी, मगर बुलट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। 

विज्ञापन

 


जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इससे बदमाश सचिन के सीधे पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने ओम नगर, अमरहेरी रोड जींद, हरियाणा निवासी सचिन उर्फ एके-47(28), गांव महमूदपुर  थाना टीला मोड, लोनी गाजियाबाद यूपी निवासी प्रिंस(18) और रितिक उर्फ गब्बू(20) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सचिन के खिलाफ हरियाणा में पांच, प्रिंस के खिलाफ गाजियाबाद में सात और रितिक के खिलाफ गाजियाबाद में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। सचिन नारनौल, जींद व रेवाडी में चार बैंक डकैती कर चुका है। इसने वर्ष 2021 में फिरौती के लिए एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। ये तभी से फरार था। रीतिक अपने पिता की हत्या करना चहाता है। इस कारण ये राजेश बवानिया गिरोह में शामिल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed