{"_id":"6419d3a2b13110b3cd075eb3","slug":"delhi-police-arrested-three-drug-peddlers-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, दस लाख की हेरोइन और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, दस लाख की हेरोइन और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
Tue, 21 Mar 2023 09:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:26 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ड्रग तस्कर है और ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से हेरोइन के तस्करी में लिप्त थे और डिमांड पर ग्राहकों को हेरोइन की आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन मिली है। इसकी कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से ड्रग तस्करी में लिप्त थे और दिल्ली के सीमावर्ती राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रहे थे। आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी साहिल, जहांगीरपुरी निवासी आजाद सिंह और सतनाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
19 मार्च की रात जहांगीरपुरी थाना में तैनात एएसआई बृजभूषण सहित अन्य पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा चौक के पास पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार देखी। पुलिस कर्मियों ने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक गति बढ़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान एक स्टील के डिब्बे मिला। जिसमें जांच में हेरोइन मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ड्रग तस्कर है और ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से हेरोइन के तस्करी में लिप्त थे और डिमांड पर ग्राहकों को हेरोइन की आपूर्ति करते थे। उन्होंने बताया कि वह आसपास के राज्यों से हेरोइन की डिलीवरी लेते थे और ग्राहकों की मांग पर इसे आगे सप्लाई करते थे। पुलिस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन