फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested the shooter of Kala Jathedi gang

Delhi: काला जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार, व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी; न देने पर की थी फायरिंग

Tue, 23 Apr 2024 12:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Apr 2024 12:37 AM IST
सार

आरोपी शूटर नेता जी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के आवास पर गोलीबारी की घटना में वांछित था। इसने व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के ऊपर फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Delhi Police arrested the shooter of Kala Jathedi gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुख्यात काला जठेड़ी गैंग के सक्रिय शार्प शूटर अनिल धु्रव को गिरफ्तार किया है। आरोपी शूटर नेता जी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के आवास पर गोलीबारी की घटना में वांछित था। इसने व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के ऊपर फायरिंग की थी। आरोपी व्यक्ति के पास से दो अत्याधुनिक पिस्तौल, छह कारतूस और एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपी वर्ष 2020 में, जेल में काला जठेड़ी से मिला और उसके गिरोह में शामिल हो गया था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि पीतमपुरा निवासी व्यवसायी का घरेलू उपकरणों का व्यवसाय है। उनका बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम है। वह एक अप्रैल को रात 8.20 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी दो लड़के मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और खुद को काला जठेड़ी गिरोह से बताते हुए कहा कि वह उनका लगातार पीछा कर रहे हैं। अगर उन्होंने 50 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। स्थानीय थाना पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर मामला दर्जकर अभियुक्त ग्राम बरहाई, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी नीरज उर्फ नीम्बू पुत्र रोहताश और ग्राम मांदोहती, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी सन्नी पुत्र राजेश को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने खुलासा किया कि दोनों काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी गिरोह से संबंधित हैं और उसके निर्देशों पर वह जबरन वसूली के उद्देश्य से व्यवसायी के आवास के बाहर आए थे। इसके बाद 17 अप्रैल को रात 10 बजे दिल्ली के पीतमपुरा में व्यवसायी के आवास के बाहर स्कूटी पर आये तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल की टीम को जांच में लगाया गया
पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेल में तैनात इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम को बदमाशों को पकडऩे के लिए लगाया गया। इंस्पेक्टर संदीप डबास को 19 अप्रैल 24 को खास इनपुट मिले कि गोलीबारी की घटना में शामिल ग्राम मुखमेलपुर, दिल्ली निवासी एक सक्रिय शार्पशूटर आकाश धु्रव पुत्र महेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ ग्राम मुखमेलपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले नाले के पास सड़क पर आएगा। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने घेराबंदी कर आकाश धु्रव पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ये वर्ष 2015 में अपने गांव के लड़के की हत्या में जेल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed