फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested siddharth gandhi from patna for smuggling drugs worth 90 crores

Siddharth Gandhi Arrested: 90 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी में पटना से पकड़ा गया भगोड़ा आरोपी, छह साथी पहले से हैं गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सिद्धार्थ के पिता का दवाईयों का बड़ा कारोबार था। दवाईयों का धंधा करते हुए सिद्धार्थ कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ गया और इसने नशीली दवाईयों व मादक पदार्थों का धंधा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
delhi police arrested siddharth gandhi from patna for smuggling drugs worth 90 crores
सिद्धार्थ गांधी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 90 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे एक आरोपी को पटना (बिहार) से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्धार्थ गांधी के रूप में हुई है। वर्ष 2019 के एक मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। अदालत ने भी आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस मामले में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। एक अन्य आरोपी की पुलिस को अभी भी तलाश है। 

विज्ञापन


सिद्धार्थ से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सिद्धार्थ के पिता का दवाईयों का बड़ा कारोबार था। दवाईयों का धंधा करते हुए सिद्धार्थ कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ गया और इसने नशीली दवाईयों व मादक पदार्थों का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 15 जनवरी को पुलिस ने दिल्ली से लोकेश मेहता और सुनील कुमार को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सतीश साहू, नीरज अरोड़ा उर्फ सोनल और राजेश दत्ता को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब 90 करोड़ का मादक पदार्थ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने विशाल सिंह फगना, सिद्धार्थ गांधी और अश्विनी कुमार रतन को भगोड़ा घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मार्च 2022 में विशाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। सिद्धार्थ और अश्विनी फरार चल रहे थे। छानबीन के दौरान शुक्रवार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सिद्धार्थ पटना में छिपा है। एक टीम को वहां भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। अब उससे पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed