फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested Shamsher Singh in connection with case 32-year-old man arrest at IGI Airport

बुजुर्ग बन विदेश जा रहे युवक का हुलिया बदलने वाला मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार, किए चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 16 Sep 2019 09:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Sep 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested Shamsher Singh in connection with case 32-year-old man arrest at IGI Airport
पुलिस ने शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के रहने वाले 32 साल के जयेश पटेल का हुलिया बदलकर उसे 81 साल का बुजुर्ग बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने रोहिणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेवल एजेंट के कहने पर लोगों का मेकअप करता था और इसकी एवज में 30 हजार रुपये लेता था। 
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में उसने बताया है कि अब तक वह दो महिलाओं समेत 12 लोगों का मेकअप कर चुका है। पुलिस उसकी निशानदेही पर मेकअप करवाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पुलिस की 12 टीमें ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

 
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहिणी निवासी शमशेर सिंह उर्फ बिल्लू नाई के रूप में हुई है। आठ सितंबर को आईजीआई एयरपोर्ट पर 32 वर्ष के युवक को 81 वर्ष के बुजुर्ग के वेश में अमेरिका जाने के दौरान पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद निवासी जयेश पटेल ने मेकअप कराकर अपनी दाढ़ी और बाल सफेद करा लिए थे। वह 81 साल के अमरीक सिंह के नाम से जा रहा था। उसकी चाल ढाल से इमीग्रेशन अधिकारियों को उस पर शक हुआ। उस पर उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा था। 

पूछताछ में पता चला कि ट्रेवल एजेंट ने उसे बुजुर्ग के फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भिजवाने के लिए लाखों रुपये लिए थे। इसके लिए उसका आर्टिस्ट से मेकअप कराया गया था। जयेश ने बताया कि पटेल नगर के एक आर्टिस्ट ने उसका मेकअप किया था। 

इसकी एवज में उसने 30 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट की तलाश शुरू की और उसे रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसका पटेल नगर में सैलून था। वहीं उसकी मुलाकात ट्रेवल एजेंट से हुई थी। ट्रेवल एजेंट के कहने पर ज्यादा रुपये कमाने के लिए वह लोगों का मेकअप करने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed