फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested serial killer Ajay Lamba for killing taxi drivers

सीरियल किलर गिरफ्तार: टैक्सी चालकों की करता था हत्या, पहाड़ों में फेंक देता शव; 25 साल बाद पकड़ा गया अजय लांबा

Sun, 06 Jul 2025 02:27 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Jul 2025 02:27 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अपराधी अजय लांबा उर्फ बंसी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 25 वर्षों से फरार चल रहा था। वह दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था।

विज्ञापन
Delhi Police arrested serial killer Ajay Lamba for killing taxi drivers
अजय लांबा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आर के पुरम क्राइम ब्रांच टीम ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। इस सीरियल किलर का नाम अजय लांबा है, जो करीब 25 साल से फरार था। अजय टैक्सी चालकों को अपना शिकार बनाता था। ये टैक्सी बुक करने के बाद उसे उत्तराखंड ले जाता था और वहां जाकर चालक की हत्या के बाद उसके शव को पहाड़ियों से खाई में फेंक देता था। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार टैक्सी चालकों की हत्या की है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई वर्षों से एक्टिव था।

विज्ञापन

साल 2001 से सीरियल किलर्स का ये गैंग वारदातों को अंजाम दे रहा था। टैक्सी चालकों के गायब होने के दर्जनों मामले दिल्ली में दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि इस गिरोह का दर्जनों टैक्सी चालकों के गायब होने में हाथ हो, इन्होंने उस चालकों की भी हत्या कर दी हो। जांच में सामने आया है कि ये लोग पहले दिल्ली से रेंट पर गाड़िया बुक करते थे, उसके बाद उसे उत्तराखंड ले जाते थे। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद चालक का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया जाता था। फिर शव को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जैसे इलाकों की गहरी खाइयों में फेंक दिया जाता था। जिससे कि चालक का शव किसी को बरामद न हो सके। उसके बाद ये लोग गाड़ी को ले जाकर नेपाल में बेच देते थे। मामले में चार चालकों की हत्या की पुष्टी हुई है। हालांकि, पुलिस ने केवल एक ही कैब ड्राइवर का शव बरामद किया था। तीन कैब ड्राइवर के शव तक नहीं मिले। 

यह भी पढ़ें : एक कमरा और उसमें चार लाशें: तीन के शरीर अकड़े हुए, अंदर चल रहा था AC; मौत की गुत्थी को सुलझाने में लगी पुलिस

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया आरोपी अजय लांबा के खिलाफ दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में अगवा कर हत्या के चार मामले दर्ज हैं। दिल्ली में वर्ष 2021 में इसे 100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक वर्ष जेल में रहने के बाद उसने पिछले साल ओडिशा में अपने साथियों के साथ मिलकर ज्वेलरी की दुकान में डकैती डाली थी। पुलिस की टीम को सूचना मिली कि आरोपी अजय इंडिया गेट के पास आने वाला है। वह अपने एनडीपीएस एक्ट के पुराने केस में शामिल होने के लिए कोर्ट आ रहा था। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

छानबीन के दौरान टीम को पता चला है कि आरोपी बेहद कम उम्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। विकासपुरी पुलिस थाने की पुलिस ने उसे बंशी के नाम से बीसी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर अजय लांबा रख दिया। इसके बाद वह यूपी के बरेली चला गया। वहां, धीरेंद्र, धीरज और दिलीप नेगी के साथ मिलकर उसने टैक्सी किराए पर लेकर चालकों की हत्या कर लूटे गए वाहनों को नेपाल में बेचना शुरू कर दिया। अजय लांबा 1999 से 2001 के बीच दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और चंपावत में इसी तरह के चार मामलों में शामिल रहा। सभी मामलों में वह भगोड़ा घोषित था। उसके खिलाफ 1990 से लेकर अब तक चोरी से लेकर अवैध हथियार रखने तक के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed