{"_id":"63166d821c46e707ba3c5754","slug":"delhi-police-arrested-one-more-accused-in-paharganj-loot-case-gold-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paharganj Loot Case: कूरियर कर्मचारियों से छह करोड़ के गहने लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गहने बेचने आया था बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paharganj Loot Case: कूरियर कर्मचारियों से छह करोड़ के गहने लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गहने बेचने आया था बदमाश
Tue, 06 Sep 2022 03:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:13 AM IST
सार
मध्य जिले के स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी जांच कर तीन आरोपियों नागेश कुमार, शिवम और मनीष कुमार जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए करीब 6 करोड़ के गहने मिले। वारदात में शामिल अन्य बदमाश फरार थे। स्पेशल सेल की टीम भी बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पहाड़गंज लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़गंज के कूरियर कंपनी के कर्मचारियों से करीब छह करोड़ के गहने की लूट में शामिल फरार एक बदमाश को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। वह झारौदा गांव में लूट के गहने को बेचने आया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 425 ग्राम गहने बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश ने लूटपाट के दौरान कर्मचारियों की आंख में मिर्च का पाउडर डाला था।
विज्ञापन
नजफगढ़ निवासी बदमाश चित्रेश बिष्ट के पिता दूध की डेयरी चलाते हैं। बदमाश ने खुलासा किया है कि लूट के सरगना ने उसे शामिल होने पर दस लाख रुपये देने का वादा किया था। 31 अगस्त तड़के 4.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पड़ागंज में कूरियर कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को जय माता दी लॉजिस्टिक के कर्मचारी सोमवीर ने बताया कि वह अपने सहयोगी जगदीप सैनी के साथ पहाड़ गंज स्थित कार्यालय से पार्सल उठाया और देशबंधु गुप्ता रोड की ओर जाने लगे। वहां दो लोग उनसे मिले, जिसमें एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और बैग चेक कराने के लिए कहा। इसी बीच दो और लोग आ गए और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और जान से मारने की धमकी देकर गहने का पार्सल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मध्य जिले के स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी जांच कर तीन आरोपियों नागेश कुमार, शिवम और मनीष कुमार जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए करीब 6 करोड़ के गहने मिले। वारदात में शामिल अन्य बदमाश फरार थे। स्पेशल सेल की टीम भी बदमाशों की तलाश कर रही थी।
पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि तीन सितंबर को स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली कि लूटपाट में शामिल एक बदमाश गहने बेचने के लिए झारौदा गांव आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर चित्रेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि चित्रेश ओपन से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता मदर डेयरी बूथ चलाते हैं। वह बेरोजगार है और शान शौकत वाला जिंदगी जीना चाहता था।
चित्रेश ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त मनीष के चचेरा भाई और वारदात के मास्टरमाइंड नागेश ने उसे लूट में शामिल होने पर दस लाख रुपये देने का वादा किया था। वह अपने सहयोगी के साथ कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका था।