फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested one cheated 500 people by showing fake screen shots of bill payment

'पेमेंट कर दी': दिल्ली में बिल के फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर करते थे ठगी, ऐसे देते थे झांसा; 500 को लगाया चूना

Fri, 12 Apr 2024 07:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक साइबर ठगों का पर्दाफाश किया है जो फर्जी बिल पेमेंट का स्क्रीन शॉट दिखाकर दुकानदारों से ठगी करते थे। अपराध शाखा ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन और पांच सोने की अंगूठियां बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested one cheated 500 people by showing fake screen shots of bill payment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। ये ऑनलाइन सोशल ऐप्स और यूपीआई ऐप के जरिए ठगी करते थे। आरोपी सामान खरीदने के बाद दुकानदार और व्यवसायी को बिल पेमेंट की फर्जी स्क्रीन शॉट दिखा देते थे। 

विज्ञापन

500 लोगों से की ठगी
आरोपी इस तरह दिल्ली और एनसीआर के 500 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और पांच सोने की अंगूठियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पंकज ठकरान की टीम में तैनात हवलदार सोनू और सिपाही सुरेंद्र को सूचना मिली थी कि दुकानदारों/विक्रेताओं को फर्जी लेनदेन सफल दिखाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर पंकज ठकरान की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर्ष ने बताया कि वह साथी पीयूष के साथ ठगी करता था।

विज्ञापन

फर्जी बिल का स्क्रीनशॉट ऐसे भेजते थे
आरोपी जब कोई सामान खरीदते थे तो उसकी पेफोन व अन्य माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करते थे। आखिर में ये पिन कोड गलत डालते थे, इससे पेमेंट नहीं होती थी। मगर पेमेंट फेल होने पर दुकानदार की पूरी जानकारी आ जाती थी। इसके बाद ये कहीं कुछ रुपये की सफल पेमेंट करते थे। बाद में ये सफल पेमेंट के हिस्से व दुकानकारी की पूरी डिटेल वाले हिस्सो को जोड़कर उसका स्क्रीन शॉट लेकर ये दुकानदान को भेज देते थे। इससे दुकानदार को लगता था कि पेमेंट हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed