{"_id":"60efec618ebc3e87ce29455a","slug":"delhi-police-arrested-man-habibur-rahman-from-pokhran-who-was-sending-defense-related-sensitive-document-to-enemy-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले व्यक्ति के साथ सेना का जवान गिरफ्तार, सालों से भेज रहे थे गुप्त सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले व्यक्ति के साथ सेना का जवान गिरफ्तार, सालों से भेज रहे थे गुप्त सूचनाएं
Thu, 15 Jul 2021 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:30 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही एक शख्स की राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
स्पेशल कमिश्नर प्रवीर रंजन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले राजस्थान के व्यक्ति के साथ सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई साल से पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं व कागजात दे रहे थे।
विज्ञापन
पूरे मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल पुलिस कमिश्नर प्रवीर रंजन ने बताया कि क्राइम ब्रांच एक ऑपरेशन पर काम कर रही थी। उसे जानकारी मिली थी कि कुछ लोग देश के रक्षा मामलों में जुड़े संवेदनशील दस्तावेज दुश्मन देश को पहुंचा रहे थे। टीम ने हबीबुर रहमान नाम के शख्स को इस मामले में राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान हमने पाया कि उसके पास रक्षा मामलों और खुफिया विभाग से जुड़े कुछ संवेदनशील कागजात हैं। यह कागजात गुप्त और बेहद अहम प्रकृति के हैं। आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Crime Branch was working on an op,info was received that some people are sending sensitive documents related to our defence establishments, to enemy country via spy network. Team arrested Habibur Rahman from Pokhran after verification: Praveer Ranjan,Spl Police Commissioner,Delhi pic.twitter.com/e3w8liPQab
— ANI (@ANI) July 15, 2021