फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested dinakarn bribing election commission employee

दिल्ली पुलिस ने 1.30 करोड़ के साथ हयात होटल से सुकेश चंद्रशेखर को दबोचा

Tue, 18 Apr 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Apr 2017 11:16 AM IST
सार

मुश्किल में टीटीवी दिनाकरन, अपराध शाखा ने किया मामला दर्ज
-जयललिता के निधन के बाद पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर शशिकला व पनीरसेल्वम गुट में है विवाद      
-केंद्रीय चुनाव आयोग से अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए सुकेश चंद्रशेखर ने टीटीवी से किया था पचास करोड़ में सौदा      
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 1.30 करोड़ के साथ हयात होटल से सुकेश चंद्रशेखर नामक को दबोचा
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शशिकला व पनीरसेल्वम के बीच विवाद के बाद पार्टी का चुनाव चिन्ह कर लिया है होल्ड      
-एआईएडीएमके के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी व शशिकला के भतीजे हैं टीटीवी दिनाकरन, दिल्ली पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ      
अमर उजाला ब्यूरो    

विज्ञापन
delhi police arrested dinakarn bribing election commission employee
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग को 50 करोड़ की रिश्वत देकर अपने पक्ष में फैसला कराने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एआईएडीएमके नेता व शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली के हयात होटल से सुकेश चंद्रशेखर नामक एक आरोपी को दबोचा है। इसके पास से 1.30 करोड़ रुपये, दो लग्जरी कारें और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो सुकेश ने टीटीवी से 50 करोड़ रुपये लेकर पार्टी का चुनाव चिन्ह (पौधे की दो पत्तियां) उसके गुट (शशिकला गुट) को दिलाने का वादा किया था। मामले की छानबीन के लिए क्राइम ब्रांच ने एक एसआईटी का भी गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जल्द ही अपराध शाखा की टीम चेन्नई जाकर टीटीवी से पूछताछ कर सकती है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद रविवार रात को सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली पांच सितारा होटल हयात से दबोचा गया।

उसके पास 1.30 करोड़ रुपये, दो लग्जरी कारें और केस से जुड़े कुछ अहम सबूत मिले हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि खुद को सांसद बताकर आरोपी पांच सितारा होटल में आठ-नौ दिनों से ठहरा हुआ था। इस दौरान इसने कई लोगों के साथ मीटिंग भी की।

delhi police arrested dinakarn bribing election commission employee

शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पचास करोड़ रुपये में से आरोपी 10 करोड़ रुपये एडवांस ले भी चुका है। इन रुपयों का इसने क्या किया और किस-किस से मुलाकात की, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरूआती जांच के दौरान पता चला है कि सुकेश के खिलाफ दर्जन भर से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज है। इसके अलावा वह हवाला के कारोबार में भी लिप्त रहा है। अपराध शाखा की एसआईटी पूरे मामले की छानबीन करेगी।

बता दें कि तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके दो गुटों में बंटी हुई है। पार्टी के चुनाव चिन्ह पौधे की दो पत्तियों को लेकर पनीरसेल्वम व शशिकला गुट अपना-अपना दावा कर रहे थे। विवाद को देखते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया गया था।

फिलहाल चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह को होल्ड किया हुआ है। एआईएडीएमके के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी व शशिकला के भतीजे पर 50 करोड़ की रिश्वत देकर फैसला अपने हक में करवाने के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।      

भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के सेक्शन-8, आईपीसी की धारा 170 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर सुकेश को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में टीटीवी दिनाकरन का नाम भी शामिल है। - मधुर वर्मा, पुलिस उपायुक्त, क्राइम ब्रांच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed