फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Police arrested a thief who steals mobiles

गर्लफ्रेंड के साथ जाना चाहता था गोवा, चुराने लगा फोन, पुलिस ने धरा

Thu, 24 Oct 2019 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
delhi Police arrested a thief who steals mobiles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

गर्लफ्रेंड के साथ गोवा घूमने जाने के लिए महंगे मोबाइल चुराने वाले एक बदमाश को बाहरी नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। बदमाश फोन को बेच पाता, इससे पहले पुलिस सर्विलांस के जरिए उस तक पहुंच गई। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चार मोबाइल और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुरैनी, नरेला निवासी फारुख खान के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी हुए कई मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा रखा था। इस दौरान पुलिस को कुछ फोन के चालू होने की जानकारी मिली। पुलिस इसके जरिये फारुख तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


पहले तो उसने खुद का फोन बताया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता है। वह उसके साथ गोवा घूमना चाहता था, लेकिन जब ट्रेवल एजेंट से खर्च के बारे में पूछा, तो पता चला कि हजारों रुपये लगेंगे। उसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। वह इन फोन को बेचने की जुगत में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed