फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested a criminal before he could commit a robbery

'मुझे घर छोड़ दो..': प्रेमी जा रहा था 50 लाख लूटने, वारदात से पहले आया प्रेमिका का फोन, अब है सलाखों के पीछे

Mon, 16 Jun 2025 07:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूराे, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूराे, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Jun 2025 07:31 PM IST
सार

दिल्ली के करोल बाग में 50 लाख की लूट की साजिश रचने वाला बदमाश अपनी नशे में धुत गर्लफ्रेंड के कॉल के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Delhi Police arrested a criminal before he could commit a robbery
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोल बाग के टैंक रोड पर 50 लाख की लूट के लिए निकले बदमाश को नशे में धुत उसकी गर्लफ्रेंड का कॉल आ गया। गर्लफ्रेंड ने नशे की वजह से घर न पहुंच पाने का कारण बताकर बदमाश से उसे घर छोड़ने के लिए कहा। बदमाश जैसे ही वहां से निकला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम मोती नगर निवासी प्रथम गहलोत (21) के रूप में हुई है। इसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी के साथ उसका बड़ा भाई उदय गहलोत (23) भी मौजूद था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर छोड़ दिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 12 जून को स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रोहित सारसवत को खबर मिली थी कि रूप नगर इलाके में एक युवक हथियार के साथ आने वाला है। फौरन एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी प्रथम गहलोत और इसके भाई उदय गहलोत को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को प्रथम के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसे खबर मिली थी कि टैंक रोड, करोल बाग इलाके में एक दफ्तर में मोटे कैश की मूवमेंट होती है। इसके आधार पर इन लोगों ने कैश आने-जाने की रैकी भी कर ली थी। बस वारदात को अंजाम दिया जाता था। वारदात वाले दिन सभी इकट्ठा थे। इस बीच प्रथम की गर्लफ्रेंड का कॉल आया। वह साथियों को छोड़कर उसे घर छोड़ने के लिए निकला और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed