{"_id":"5f2f4cfc8ebc3e3cd9218e7e","slug":"delhi-police-arrested-17-people-for-gambling-in-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट हुआ तो आजमाने लगे जुए में हाथ, 17 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट हुआ तो आजमाने लगे जुए में हाथ, 17 गिरफ्तार
Sun, 09 Aug 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के फर्श बाजार में शुक्रवार देर रात को पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर 17 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 5.06 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस की मानें तो पकड़े गए सभी आरोपी ठीक-ठाक घरों से संबंध रखते हैं। फिलहाल लॉकडाउन के बाद जब इनका काम धंधा हल्का हुआ तो यह जुए में हाथ आजमाने आ गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब दस बजे फर्श बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर-2, विश्वास नगर के एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही फौरन एक टीम का गठन कर मकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
पुलिस मकान की पहली मंजिल पर पहुंची तो वहां पर एक ही कमरे में 17 लोग मौजूद थे। वहां ताश के पत्तों पर दाव लगाए जा रहे थे। इस दौरान कई आरोपियों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो सभी दिल्ली-गाजियाबाद के कारोबारी या नौकरीपेशा लोग थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।