{"_id":"5ea49332b798e24bf9f4e0854fd48718","slug":"delhi-police-alerts-for-holi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे से रखी जाएगी होली हुड़दंगियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे से रखी जाएगी होली हुड़दंगियों पर नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में होली के मौके पर वाहन लेकर सड़क पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं। दिल्ली पुलिस ने होली के दौरान हुड़दंगियों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर भारी जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है या जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त मुक्तेश चंद्र की के मुताबिक जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखी जाएगी। बाद में फुटेज के आधार पर चालान घर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होली में हुड़दंगियों से निपटने के लिए 100 से अधिक स्पेशल टीमों को सड़कों पर तैनात किया गया है। यह टीमें सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट टू व्हीलर चलाने वालों और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के वाहन जब्त करने के अलावा उन्हें जेल की भी हवा खिलवाई जा सकती है। इसके अलावा लोकल पुलिस को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह पीसीआर वैन को तैनात किया गया है।