फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Peak demand for electricity may be 5500 MW amid severe cold

Delhi: कड़ाके की ठंड के बीच 5500 मेगावाट हो सकती है बिजली की पीक डिमांड, पिछले साल था ये हाल

Tue, 27 Dec 2022 04:50 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 04:50 AM IST
सार

ठंड में कंपनियों ने अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की है, ताकि आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। टाटा पावर बिजली कंपनी को उम्मीद है कि इस सीजन में पीक डिमांड 1650 मेगावाट के आंकड़ा को पार कर जाएगी और इसे पूरा करने के लिए लंबी अवधि के पावर टाई-अप किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Peak demand for electricity may be 5500 MW amid severe cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस बार दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 5500 मेगावाट तक पहुंच सकती है। पिछले साल की सर्दियों में यह मांग 5104 मेगावाट तक पहुंची थी। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (टाटा पावर-डीडीएल) ने 1521 मेगावाट की रिकॉर्ड मांग दर्ज की है। सोमवार को 4803 मेगावाट पीक डिमांड पहुंच गया।

विज्ञापन


ठंड में कंपनियों ने अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की है, ताकि आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। टाटा पावर बिजली कंपनी को उम्मीद है कि इस सीजन में पीक डिमांड 1650 मेगावाट के आंकड़ा को पार कर जाएगी और इसे पूरा करने के लिए लंबी अवधि के पावर टाई-अप किया गया है। टाटा पावर के सीईओ गणेश श्रीनिवासन ने बताया कि एकीकृत प्रौद्योगिकी से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन


आवश्यकता पड़ने पर पॉवर एक्सचेंज के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बीएसईएस का कहना है कि पीक डिमांड के हिसाब से पर्याप्त बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी। सर्दियों में बीएसईएस के पास 840 मेगावाट सौर ऊर्जा है, जबकि 430 मेगावाट विंड पावर पवन ऊर्जा, 127 मेगावाट रूफटॉप सोलर और 25 मेगावाट कचरे से बनी बिजली भी है। लोड फोरकास्टिंग सिस्टम की मदद से तीन स्तरों पर बिजली की डिमांड का सटीक अनुमान लगा पाने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed