{"_id":"5ebe62c0e90bce0f62637f88","slug":"delhi-part-of-army-sena-bhawan-sealed-after-on-soldier-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सैनिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सेना भवन का एक हिस्सा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सैनिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सेना भवन का एक हिस्सा सील
Fri, 15 May 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 May 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
सेना भवन का कुछ हिस्सा सील(फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ व बीएसएफ जवानों के बाद अब कोरोना का कहर सेना के मुख्यालय तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में स्थित सेना मुख्यालय के एक हिस्से को शुक्रवार को एक सैनिक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सील कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि, 'एक सैनिक कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाया गया। सेना भवन के प्रभावित हिस्से को साफ-सफाई एवं संक्रमणमुक्त किए जाने के लिए बंद कर दिया गया है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और क्वारंटीन किए जाने जैसे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सेना भवन भारतीय सेना का मुख्यालय है।
विज्ञापन
