फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi parking rates likely to hike 1000 rupees for 10 hours, new parking scheme recommends

दिल्ली में अब 10 घंटे की पार्किंग के लिए लग सकते हैं 1000 रुपये, नई पार्किंग योजना में मिले संकेत

Thu, 17 Oct 2019 09:14 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi parking rates likely to hike 1000 rupees for 10 hours, new parking scheme recommends
दिल्ली में पार्किंग
सरकार और नागरिक अधिकारियों की एक समिति ने एक नया फार्मूला पेश क्या है और अगर इसकी सिफारिशों को मान लिया जाएगा तो दिल्ली में कनॉट प्लेस (सीपी) जैसे लोकप्रिय इलाकों में कार पार्किंग के लिए 10 घंटे के लिए करीब 1000 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन


यह योजना ऐसे समय में आई है जब प्रदूषण नियंत्रण में अपना योगदान देने के लिए निजी वाहन के इस्तेमाल को रोकने का आह्वान किया जा रहा है। दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण 'बहुत खराब' श्रेणी में प्रवेश कर चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में 33 लाख चार-पहिया और 73 लाख दोपहिया वाहन हैं। हर दिन लगभग 500 नई कारें दिल्ली की सड़कों पर उतरती हैं। 
विज्ञापन


पेश किए गए फार्मूले के तहत ऐसे "गुणक" शामिल किए गए हैं जिनका लक्ष्य सड़क पर पार्किंग को हतोत्साहित करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जो भीड़भाड़ वाले हैं, और जहां लंबे समय तक गाड़ी पार्क की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में बेस पार्किंग फीस (बीपीएफ) समिति ने सुझाव दिया है कि चार पहिया वाहनों के लिए बेस फीस 10 रुपये प्रति घंटे और दोपहिया वाहनों के लिए 5 रुपये प्रति घंटा होना चाहिए। हालांकि प्रस्तावित न्यूनतम किराया दो श्रेणियों के लिए मौजूदा शुल्क 20 रुपये और 10 रुपये प्रति घंटे से कम हो सकता है। चार नागरिक एजेंसियों के अधिकारियों और सरकार ने कहा कि बेस फीस चार मापदंडों के आधार पर कारकों से गुणा किया जाएगा: पार्किंग स्थल, अवधि, स्थान और दिन का समय। 


कनॉट प्लेस, लाजपत नगर और करोल बाग जैसे इलाके, जहां भारी यातायात दर्ज होता है, उनकी सबसे महंगे वर्ग में शामिल होने की संभावना है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता वाली शीर्ष निगरानी समिति को रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसे दिल्ली रखरखाव और प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थल नियम, 2019 के तहत मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया गया है। इस नियम के बारे में 25 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की गई थी। 

गहलोत ने कहा, "शीर्ष समिति की पहली बैठक की कोई तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन, हम जल्द ही सिफारिशों की समीक्षा करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed