{"_id":"5f04215483fdcb419d4aabd5","slug":"delhi-own-kidnapping-plot-for-sister-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बहन की शादी कराने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बहन की शादी कराने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची
Tue, 07 Jul 2020 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:46 PM IST
सार
चाचा से मांगी थी पांच लाख रुपये फिरौती की रकम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक ने बहन की शादी कराने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच दी। अपने भाई को अमरोहा, यूपी में कॉल खुद के अगवा होने की जानकारी दी और कहा कि बदमाश उसे छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। आरोपी ने रुपये अपने चाचा से लेने की बात भी कही। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो घंटे में ही मामले का खुलासा कर आरोपी सलमान (24) को गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने सात बजे मुदस्सिर नामक शख्स ने अपने भतीजे के अगवा होने की सूचना वजीराबाद थाना पुलिस को दी थी। बताया कि भतीजे सलमान को किसी ने पुश्ता रोड पर कार से अगवा किया है। सलमान ने अपने भाई अरशद को अमरोहा में कॉल कर रुपये का इंतजाम करने की बात कही है।
यह भी बताया कि उसे कमरे में बंद कर पीटा जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पीसी यादव ने तीन टीमों का गठन कर किया। एक टीम को पुश्ता रोड भेजा और दूसरी को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया। पता चला कि कॉल गाजियाबाद क्षेत्र से की गई है। एक टीम तुरंत गाजियाबाद में कॉल की लोकेशन पर पहुंची तो पता चला कि अब कॉलर की लोकेशन आनंद विहार बस अड्डे के पास आ रही है।
विज्ञापन
इसके बाद मोबाइल वहीं बंद हो गया। पुलिस को सलमान आनंद विहार बस अड्डे के पास नाले के समीप बैठा मिला। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करने लगा। बाद में खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने की बात स्वीकार कर ली। सलमान ने बताया कि बहन की शादी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। उसे पता था कि उसके चाचा के रुपये पास हैं।