फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : One candidate is ahead in education and the other in earning

सत्ता संग्राम : एक उम्मीदवार पढ़ाई तो दूसरे कमाई में सबसे आगे, औरों से अमीर हैं दिल्ली दंगल के मनोज तिवारी

Thu, 09 May 2024 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 04:41 AM IST
सार

पढ़ाई के मामले में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार सबसे आगे हैं। मनोज की कुल संपत्ति 28.05 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Delhi : One candidate is ahead in education and the other in earning
कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी में लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा, आप और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में से मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वहीं, पढ़ाई के मामले में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार सबसे आगे हैं। मनोज की कुल संपत्ति 28.05 करोड़ रुपये है। नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि वे गाने गाकर, अभिनय और सांसद के तौर पर आय अर्जित करते हैं। वहीं, कन्हैया के पास कुल चल-अचल संपत्ति 10.72 लाख रुपये है। कन्हैया ने जेएनयू से एमफिल और डीफिल किया है, जबकि मनोज तिवारी वर्ष 1994 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्रीधारक हैं।

विज्ञापन


संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी हैं। उनकी कुल संपत्ति 21.08 करोड़ रुपये है। 2022-23 के आयकर रिटर्न के अनुसार, 71 साल के बिधूड़ी की आय 14.93 लाख रुपये थी। तीसरे स्थान पर चुनावी मैदान में पश्चिमी दिल्ली से उतरे आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा (69) हैं। उनकी कुल संपत्ति 19.93 करोड़ रुपये है। चौथे नंबर पर दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज हैं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं बांसुरी (40) के पास 19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसके बाद आप से नाता तोड़कर बसपा का दामन थामने वाले राजकुमार आनंद का नंबर आता है। वे 17.87 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत ने चुनावी हलफनामे में 1.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 27.60 लाख रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। उनके पास हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से कॉमर्स में मास्टर की डिग्री है। चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल (64) के पास 6.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार (35) ने 21.41 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज से ड्रॉपआउट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रत्याशी केवल 11वीं पास
दिल्ली में लोेकसभा चुनाव लड़ रहे महाबल मिश्रा और सही राम 11वीं तक ही पढ़े हैं। महाबल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट तो सही राम दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। सही राम के पास 34.80 लाख रुपये की चल और एक करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति हैं। वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. उदित राज ने वर्ष 2003 में पीएचडी किया है। उनके पास 5.54 करोड़ की चल और 60 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed