{"_id":"5db669ee8ebc3e93b03987bb","slug":"delhi-on-diwali-night-men-disguised-in-police-uniform-looted-three-foreigners-in-karol-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः दिवाली की रात पुलिस बनकर तीन विदेशी नागरिकों से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः दिवाली की रात पुलिस बनकर तीन विदेशी नागरिकों से लूट
Mon, 28 Oct 2019 09:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करोलबाग की चाइना मार्केट के पास विदेशी नागरिकों से 47 हज़ार यूरो की ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने फ्रांसीसी नागरिकों को पुलिस बनकर ठगा और फरार हो गए।
विज्ञापन
दिवाली की रात करीब सवा 10 बजे करोलबाग इलाके में कुछ बदमाश गाड़ी में आए और खुद को पुलिस वाला बताकर पहले फ्रांस के नागरिक को रोककर उससे बैग चैक कराने को कहा। जिसका विदेशियों ने विरोध किया।
विज्ञापन
मना करने पर बदमाशों ने बातों में उलझाकर उन्हें बेवकूफ बनाकर बैग ले भागे। वारदात का तरीका ईरानी गैंग का बताया जा रहा है। फ्रांसीसी नागरिक से लगभग 47 हजार यूरो की ठगी हुई है।
विज्ञापन
बदमाश सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में आए थे, जो सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस के सामने कुछ सीसीटीवी फुटेज आए हैं, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ये तीन फ्रांस के नागरिक थे। जिन्हें फ्रांस से पीआर ( परमानेंट रेसिडेंट ) मिला हुआ था और ये व्यापार के सिलसिले में दिल्ली आए थे।
Delhi: 3 foreign nationals looted in Karol Bagh area last night. According to the complaint filed, the accused were posing as policemen; Investigation being conducted.
— ANI (@ANI) October 28, 2019