फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi on alert after Manish Sisodias arrest

Delhi: सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पूरी दिल्ली में अलर्ट, आप समर्थकों के हंगामा और प्रदर्शन करने के इनपुट

Sun, 26 Feb 2023 09:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

सीबीआई ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रविवार रात को जैसे ही गिरफ्तार किया तो दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेता व समर्थक हंगामा व प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi on alert after Manish Sisodias arrest
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रविवार रात गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली का माहौल गरमा गया है। इसे देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात को कमान संभाल ली थी। थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों को रात में रोका गया है और उन्हें रात भर थाने में रहने के आदेश दिए गए है। दिल्ली में किसी भी जगह प्रदर्शन व धरना को रोकने के अलावा लोगों को एक जगह एकत्रित होने से रोकने के लिए कहा गया है। सभी जगह कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेता व समर्थक हंगामा व प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीबीआई ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रविवार रात को जैसे ही गिरफ्तार किया तो दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। हालांकि दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी की समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार रात से ही अलर्ट मोड में थी। उप-मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के दोनों जोन के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक व डॉ. सागरप्रीत हुड्डा सक्रिय हो गए।

उन्होंने थानाध्यक्षों समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को वायरलैस पर व व्हाट्सएप मैसेज कर अलर्ट रहने के आदेश दिए। सभी थाना पुलिस को इलाके में गश्त करने व पिकेट लगाकर चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। लोगों के सीबीआई मुख्यालय की ओर से आने से रोकने के लिए कहा गया। वार्ड व विधानसभा स्तर पर संभावित प्रदर्शनों को रोकने के लिए कहा है।

विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी को रात में थानों में रोक थाने में रहने के लिए कहा गया है। पुरुष पुलिसकर्मियों को रात में इलाके के लिए रहने के लिए कहा है। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी दिल्ली में रात में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से पुलिस स्टाफ तैनात किया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा को रात में और बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed