फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ocurt adjourns bail plea of 10 accused in Seemapuri violence case CAA protest

दिल्ली: सीमापुरी हिंसा के 10 आरोपियों की जमानत याचिका स्थगित, अगली सुनवाई 31 दिसंबर को

Sat, 28 Dec 2019 01:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi ocurt adjourns bail plea of 10 accused in Seemapuri violence case CAA protest
दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिसवाले को मारती भीड़ - फोटो : एएनआई

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को सीमापुरी हिंसा मामले में 10 आरोपियों की जमानत याचिका को स्थगित कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 31 दिसंबर को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने जांच अधिकारी से घायल पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पुरानी सीमापुरी इलाके में जिस जगह लोगों ने उपद्रव किया था। वह दिल्ली की सीमा से सटा है। बड़ी संख्या में गाजियाबाद के शहीद नगर के लोग दिल्ली की सीमा में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में इन लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सीमापुरी थाने में बलवा करने, ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया थ्ाा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में गिरफ्तार एक आरोपी ने कोर्ट में खुद को नाबालिग बताया है। इस पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी की सही उम्र का पता लगाने के लिए कोर्ट से उनकी हड्डी परीक्षण की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।  


मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गीता ने पुलिस को अनुमति देते हुए कहा कि आरोपी के पास अपनी उम्र साबित करने के लिए कोई वैध आयु प्रमाण पत्र नहीं है, इसलिए इसका हड्डी टेस्ट करवाया जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने परीक्षण रिपोर्ट को 30 दिसंबर तक पेश करने को कहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed