फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nursery Admission Problems increased in seat allotment due to same marks

Delhi Nursery Admission: समान अंकों के चलते सीट अलॉटमेंट में बढ़ीं दिक्कतें, स्कूल ले रहे हैं ड्रॉ का सहारा

Mon, 08 Jan 2024 07:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Jan 2024 07:08 AM IST
सार

श्रेष्ठ विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुहासिनी के नाथ ने बताया कि उनके स्कूल में मंगलवार को ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट पर समान अंक वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। और इसकी सूचना स्कूल अभिभावकों को मेल के जरिए दे दी है।

विज्ञापन
Delhi Nursery Admission Problems increased in seat allotment due to same marks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए समान अंक वाले कई छात्र है। ऐसे में अधिकतर स्कूलों ने ड्रॉ प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल की ओर से जारी हुई मार्क्स लिस्ट में यह नजर आ रहा है कि एक ही अंक वाले कई छात्र हैं। इस स्थिति में सीटें अलॉट करने के लिए स्कूल ड्रॉ का सहारा ले रहा है। इस बारे में श्रेष्ठ विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुहासिनी के नाथ ने बताया कि उनके स्कूल में मंगलवार को ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट पर समान अंक वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। और इसकी सूचना स्कूल अभिभावकों को मेल के जरिए दे दी है।

विज्ञापन


पीतमपुरा स्थित एमएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रूमा पाठक ने बताया कि उनके स्कूल में बड़ी संख्या में छात्रों के समान अंक आए हैं। इसमें 70 से 80 के बीच अंक लाने वाले कई छात्र थे। इससे पहले सभी स्कूलों ने शुक्रवार को बच्चों को मिले मार्क्स की लिस्ट जारी की थी। शिक्षा निदेशालय का आदेश है कि सभी स्कूलों को ड्रॉ के प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करनी होगी। साथ ही ड्रॉ अभिभावकों की उपस्थिति में होना जरूरी है। और स्कूल बॉक्स में ड्रॉ के लिए पर्ची डालने से पहले अभिभावकों को दिखाएंगे। इससे छात्र का चयन निष्पक्ष होकर किया गया है, इसका सबूत रहेगा। निदेशालय ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि स्कूल को रिकॉर्ड और फुटेज का रखरखाव खुद करना होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी होगी पहली सूची
सभी निजी स्कूल नर्सरी दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी की जाएगी। वहीं, स्कूल दूसरी लिस्ट 29 जनवरी को जारी करेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक आठ मार्च दाखिले का आखिरी दिन होगा। वहीं, दाखिले के लिए आवेदकों की आयु चार वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा प्री -प्राइमरी के लिए पांच साल और कक्षा एक के लिए अधिकतम आयु सीमा छह वर्ष होनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed