Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Now treatment will be available in AIIMS old age centre after the age of 60

Delhi : एम्स के वृद्धजन केंद्र में अब 60 की उम्र के बाद मिलेगा इलाज, अभी तक 65 पार करने पर मिलती थी सुविधा

Sun, 27 Jul 2025 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:02 AM IST
सार

अभी तक इसमें इलाज करवाने की उम्र 65 साल थी। उम्र में पांच साल की राहत देने के बाद बड़ी संख्या में बुजुर्गों को आसानी से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Delhi: Now treatment will be available in AIIMS old age centre after the age of 60
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

एम्स के राष्ट्रीय वृद्धजन केंद्र (एनसीए) में बुजुर्ग 60 साल की उम्र के बाद इलाज करवा सकेंगे। अभी तक इसमें इलाज करवाने की उम्र 65 साल थी। उम्र में पांच साल की राहत देने के बाद बड़ी संख्या में बुजुर्गों को आसानी से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गाें में एक उम्र के बाद समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए एम्स में विशेष सुविधा विकसित की गई है। इसमें एक छत के नीचे बुजुर्ग को हर विभाग की सुविधाएं मिल जाती हैं। जेरियाट्रिक मेडिसिन, आर्थोपेडिक, मनोचिकित्सा सहित कई विभागों की ओपीडी शामिल हैं।
विज्ञापन


एम्स के मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डाॅ. निरुपम मदान ने आदेश जारी कर एनसीए में इलाज के लिए उम्र की सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने का आदेश जारी किया है। इस केंद्र में 200 बिस्तर की क्षमता है। करीब ढाई साल पहले इसे शुरू किया गया था। इसमें अभी तक 65 वर्ष अधिक उम्र के बुजुर्गों का इलाज हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कम उम्र के बुजुर्ग को दूसरे विभागों में जाना पड़ता था। बुजुर्गों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीएचसीई) में भी 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले लोग शामिल किए गए हैं। इस वजह से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश और एम्स निदेशक की स्वीकृति से एनसीए में इलाज के लिए अधिकृत मरीजों की न्यूनतम उम्र 60 वर्ष निर्धारित कर दी गई है। एम्स ने मरीजों की सुविधा के लिए पहले की तरह एम्स के मुख्य अस्पताल सहित अन्य सेंटर में भी इलाज का विकल्प बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed