{"_id":"61275efefcc8552e9f40f7c7","slug":"delhi-now-pcr-will-not-go-out-of-its-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब पीसीआर अपने थाना इलाके से बाहर नहीं जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब पीसीआर अपने थाना इलाके से बाहर नहीं जाएंगी
Thu, 26 Aug 2021 02:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:59 PM IST
सार
- दिल्ली पुलिस के थानाध्यक्षों में मचा हुआ है हड़कंप
- हर हाल में नए परिवर्तन को लागू करने का आदेश
- नए सिस्टम को लागू नहीं करने पर असफल घोषित किया जाएगा
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के थानों को दो भागों में बांटने को लेकर एक सितंबर से शुरू हो रहे नए परिवर्तन को लेकर दिल्ली पुलिस में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस नए सिस्टम के तहत पीसीआर वैन अब थाना इलाके से बाहर नहीं जाएंगी। साथ ही पीसीआर वैन घायल को अस्पताल पहुंचाने व पेट्रोलिंग के अलावा कोई काम नहीं करेगी। दूसरी तरफ दिल्ल पुलिस के थानाध्यक्षों में नए सिस्टम को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
अभी तक पीसीआर वैन कॉल मिलने पर अपने जोन में कहीं भी चली जाती थी। जो पीसीआर वैन पास में होती थी वह मौके पर तुरंत पहुंच जाती थी। नए सिस्टम में पीसीआर वैन को थाना पुलिस में मर्ज किया जा रहा है। नए सिस्टम के तहत पीसीआर वैन थाना इलाके में गश्त करेगी और थाना इलाके में आने वाली कॉल को ही अटेंड करेंगी। नए नियमों के तहत सख्त तरीके से कहा गया है कि पीसीआर वैन से और काम नहीं करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
पीसीआर वैन में बीट अफसर के अलावा पीसीआर कर्मी भी होंगे। इस सिस्टम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पीसीआर के इंस्पेक्टर जिलों में जाकर थाना पुलिस को बता रहे हैं कि पीसीआर वैन व पीसीआर विभाग कैसे काम करता है। दक्षिण-पूर्व जिले में मंगलवार शाम को लेकर इसके लिए मीटिंग बुलाई गई थी। पीसीआर इंस्पेक्टर ने सभी थानाध्यक्षों को पीसीआर की वर्किंग के बारे में बताया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नए सिस्टम को लेकर थानाध्यक्षों में हड़कंप मचा हुआ था। थानाध्यक्षों को सख्त तरीके से कहा गया है कि वह नए सिस्टम को हर हार में लागू करें। अगर वह लागू नहीं कर पाए तो उन्हें असफल घोषित कर थानाध्यक्ष पद से हटा दिया जाएगा। अब थानाध्यक्षों को असफल होने का डर सता रहा है। नए सिस्टम के तहत थाने में तफ्तीश विंग की नौ से 15 टीमें बनानी हैं। कुछ थानाध्यक्षों का कहना है कि उनके थाने में दो से छह सब-इंस्पेक्टर हैं। ऐसे में वह कैसे तफ्तीश के लिए नौ से 15 टीमें बना सकते हैं। कुछ थानाध्यक्षों का कहना है कि थानों में नए सिस्टम के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है।