फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Now minor will be prosecuted like an adult

Delhi: नाबालिग पर अब बालिग की तरह चलेगा मुकदमा, पुलिस ने जहांगीरपुरी हत्या मामले के आरोपी से की शुरुआत

Tue, 13 Dec 2022 05:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Dec 2022 05:46 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि दिल्ली में यह पहला मामला है, जिसमें किसी नाबालिग पर बतौर बालिग मुकदमा चलेगा। पुलिस अदालत से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी, ताकि दूसरे नाबालिगों के लिए भी एक सीख बने।  

विज्ञापन
Delhi Now minor will be prosecuted like an adult
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस वारदातों में लिप्त नाबालिगों पर नकेल कस रही है। पुलिस की सख्ती का नतीजा है कि जहांगीरपुरी में हत्या करने वाले बदनाम गैंग के 17 वर्षीय मुख्य आरोपी पर अब बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि दिल्ली में यह पहला मामला है, जिसमें किसी नाबालिग पर बतौर बालिग मुकदमा चलेगा। पुलिस अदालत से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी, ताकि दूसरे नाबालिगों के लिए भी एक सीख बने। जहांगीरपुरी इलाके में इस साल जनवरी माह में तीन नाबालिगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। तीनों नाबालिग पुष्पा और भौकाल जैसी फिल्मों से प्रेरित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने तो पुष्पा फिल्म के अभिनेता की तरह वेशभूषा भी बना रखा था। 17 वर्षीय नाबालिग अपना बदनाम गैंग बनाना चाहता था। उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने और खुद को चर्चित करने के लिए हत्या को अंजाम दिया। इस जघन्य वारदात में पुलिस की तरफ से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अनुरोध किया गया कि 17 वर्षीय नाबालिग पर मुकदमे को सत्र न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए ताकि उसका ट्रायल एक बालिग की तरह आगे बढ़ाया जा सके। बोर्ड ने इसकी अनुमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed